scriptदहेज की खातिर बहू को तेजाब पिलाकर दी दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला! | bahu forced to drink acid by in laws and died painfully for dowry | Patrika News

दहेज की खातिर बहू को तेजाब पिलाकर दी दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला!

locationआगराPublished: Dec 13, 2019 11:23:40 am

Submitted by:

suchita mishra

 
ससुरालीजन बहू पर दहेज में दो लाख रुपए लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति व ससुरालीजनों ने उसे तेजाब पिला दिया।

Death

Death

आगरा। टूंडला के जरौली गांव की रहने वाली एक बेटी को आगरा में उसके ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर बेरहमी से मार डाला। ससुरालीजन बहू पर दहेज में दो लाख रुपए लाने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति व ससुरालीजनों ने उसे तेजाब पिला दिया, जिससे बहू की मौत हो गई। मृतका के परिजनों को उसकी मौत की खबर एक दिन बाद मिली। इसके बाद उन्होंने थाना न्यू आगरा में मामले की शिकायत की। फिलहाल मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें

आज से 15 दिसंबर तक आधे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति, जाम से भी होना पड़ सकता है परेशान, जानिए क्यों?

ये है मामला
फिरोजाबाद के थाना टूंडला के जरौली गांव की रहने वाली 22 वर्षीय आरती पुत्री एबरन सिंह की शादी ढाई साल पहले नगला पदी क्षेत्र के रहने वाले रवि के साथ हुई थी। रवि टेंपो चलाता है। आरती के परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू हो गया था। पति उसके साथ मारपीट करने लगा था। करीब एक साल पहले आरती ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसका उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया। उसे बेटा पैदा न कर पाने का ताना दिया जाने लगा। मृतका के परिजनों के अनुसार ससुराल वाले उस पर पर दो लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आरती को तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें एक दिन बाद बेटी की मौत के एक दिन बाद घटना का पता चला। इसके बाद वे आगरा पहुंचे और थाना न्यू आगरा में पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो