scriptससुर की पिस्टल के साथ बहू खिंचा रही थी फोटो, तभी चल गई गोली और निकल पड़ी चीख फिर… | bahu of sena jawan injured during clicking picture with pistol | Patrika News

ससुर की पिस्टल के साथ बहू खिंचा रही थी फोटो, तभी चल गई गोली और निकल पड़ी चीख फिर…

locationआगराPublished: Jul 11, 2019 04:59:02 pm

Submitted by:

suchita mishra

सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं महिला के ससुर। बेटे से मिलने दिल्ली गए थे और पिस्टल घर में छोड़ गए थे, तभी हो गई ये वारदात।

आगरा। लाइसेंसी पिस्टल के साथ फोटो खिंचाना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान पर बन आयी। फोटो खिंचाते समय अचानक पिस्टल से गोली चल गई और महिला के सीने से होते हुए कंधे से पार हो गई। महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिस्टल को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
ये है पूरा मामला
दुर्गा नगर थाना सदर निवासी सुभाष सिंह तोमर सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग म्मम काश्मीर में है। उनका बेटा एमबीए कर रहा है और फिलहाल दिल्ली में इंटर्नशिप कर रहा है। सुभाष सिंह सोमवार को छुट्टी लेकर अपने घर आए थे और मंगलवार को दिल्ली बेटे के पास चले गए और अपनी लाइसेंसी पिस्टल घर में ही छोड़ गए। घर में सुभाष सिंह की बहू जान्ह्रवी (विश्वजीत की पत्नी), बेटी डॉली और पत्नी थीं। बुधवार सुबह घर की सफाई करते समय जान्ह्रवी को ससुर की पिस्टल मिल गई। उसने अपनी ननद डॉली से पिस्टल के साथ उसकी फोटो खींचने के लिए कहा।
जैसे ही डॉली ने फोटो के लिए मोबाइल उठाया, अचानक गोली की आवाज आयी और जान्ह्रवी लहूलुहान होकर नीचे गिर गई। गोली उसके सीने से होते हुए कंधे के पार निकल चुकी थी। घटना से परिवार में अफरा तफरी मच गई। मदद के लिए डॉली ने शोर मचाया। तभी आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद उसे शहीद नगर स्थित अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है। महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो