script#Bakrid2019: ईद उल जुहा की नमाज, ताजमहल से मांगी गई देश में अमन चैन की दुआ | Bakrid Eid-Ul-Adha Namaj 2019 on Taj Mahal Celebration | Patrika News

#Bakrid2019: ईद उल जुहा की नमाज, ताजमहल से मांगी गई देश में अमन चैन की दुआ

locationआगराPublished: Aug 12, 2019 10:29:05 am

ताज महल, शाही मस्जिद और अन्य स्थानों पर हुई नमाज अदा

Namaj on Taj Mahal

Namaj on Taj Mahal

आगरा। ईद उल जुहा मोहब्बत की नगरी में मनाई जा रही है। बकरीद के मौके पर शहर की तमाम प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पूरे शहर में एकता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें – हरियाली तीज उत्सव में दिखा विभिन्न प्रदेशों की झलक, Article 370 हटने की भी थी खुशी

प्रमुख मस्जिदों में हुई नमाज
सोमवार को ईद उल जुहा के मौके पर आगरा ईदगाह पर सुबह नमाज अदा की गई। शाही जामा मस्जिद पर इमाम जनाब मोहम्मद इरफान उल्लाह खान निजामी साहब ने सभी को नमाज अदा कराई और खुत्वाह पढ़ाया। देश में भाईचार और अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। शहर की ईदगाह, शाही जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामा किए।
ये भी पढ़ें – #Sawan2019 आखिरी somvar को जब खुले Mankameshwar mandir के कपाट, उमड़ा भक्तों का रेला, देखें वीडियो

तीन घंटे के लिए ताज में प्रवेश निशुल्क
ईद उल जुहा की नमाज अदा करने के लिए ताज महल की मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम भाई पहुंचे। नमाज अदा करने के लिए ताजमहल में तीन घंटे पर प्रवेश निशुल्क रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो