चुनाव आचार संहिता से पहले योगी सरकार ने किया बोर्ड-आयोग में बड़े स्तर पर समायोजन, जानिए कौन क्या बना
लोकसभा चुनाव आचार सहिंता से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं का बड़े स्तर पर समायोजन कर दिया है।

आगरा। लोकसभा चुनाव आचार सहिंता से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं का बड़े स्तर पर समायोजन कर दिया है। चुनाव से पहले यह समायोजन अहम माना जा रहा है। एक तरफ पार्टी ने अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया है साथ ही सपरकार में उचित भागीदारी न मिलने से कार्यकर्ताओं में पनप रही नाराजगी को भी दूर किया गया है।
कौन क्या बना
ब्रज की बात करें ब्रज की तो कुल सात लोगों को विभिन्न बोर्ड-आयोग में समायोजित किया गया है। इनमें से आगरा के राकेश गर्ग और शाहजहांपुर के जेपीएस राठौर को अहम जिम्मेदारी दी गई है। विवऱण इस प्रकारी है-
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड कानपुर- राकेश गर्ग, उपाध्याक्ष (आगरा)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा शिक्षा चयन आयोग प्रयागराज- डॉ किशनवीर शाक्य, सदस्य (कासगंज)
हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज- राजबहादुर सिंह, सदस्य (आगरा)
उत्तर प्रदेस गोसेवा आयोग- प्रो श्याम नंदन, सदस्य (फिरोजाबाद)
उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसन बोर्ड- डॉ पार्थ सारथी शर्मा, सदस्य (आगरा)
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड- जेपीएस राठौर, अध्यक्ष (शाहजहांपुर)
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग- कमल वाल्मीकि, सदस्य, (आगरा)
अब पाइए अपने शहर ( Agra News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज