scriptयमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, शादी से पहले मंगेतर और युवक की मौत | before marriage lover died in yamuna express way accident | Patrika News

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, शादी से पहले मंगेतर और युवक की मौत

locationआगराPublished: Jan 09, 2019 10:34:41 am

एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में गई तीन की जान, शादी से पहले मातम का माहौल

yamuna express way, accident on yamuna express way, road accident

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, शादी से पहले मंगेतर और युवक की मौत

आगरा। जिस घर में शादी शहंनाई की गूंज सुनाई देने लगी थी। महिलाएं, पुरुष और बच्चे शादी की तैयारियों में जुटे थे, उस पर में अचानक ऐसा तूफान आया कि लोग मातम में डूब गए। शादी से 20 दिन पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में भावी नवयुगल की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक की भी मौत हुई है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
28 जनवरी को थी शादी
आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के रामबाग निवासी नेहा की शादी कन्नौज निवासी अंकुर गुप्ता से होनी थी। नेहा की शादी 28 जनवरी को तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। भावी नवयुगल अपनी शादी की तैयारियों में जुटे थे। दूल्हा अंकुर गुप्ता 28 ने नेहा 26 और उसके भाई कार्तिक 20 और बहन दीक्षा 22 को शादी की शॉपिंग कराने के लिए दिल्ली बुलाया था। दिल्ली में शॉपिंग करने के बाद अंकुर कार से तीनों को आगरा छोड़ ने आ रहा था। कार अंकुर चला रहा था।
टैंकर में घुसी कार
कार अंकुर चला रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे से आते समय जीरो प्वाइंट से 28 किलोमीटर आगे अंकुर की कार आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी। कार बुरी तक से टैंकर में घुस गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार को काटकर बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की भीड़ इस हादसे में अंकुर गुप्ता, उनकी मंगेतर नेहा और भाई कार्तिक की मौके पर मौत हो गई। दीक्षा की हालत गंभीर है, उसे हॉस्प्टिल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद घर में मातम का माहौल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो