scriptश्रीमद् भागवत कथा: हरिनाम बिना हर जीव दुखारी… | Bhagwat Katha second day story | Patrika News

श्रीमद् भागवत कथा: हरिनाम बिना हर जीव दुखारी…

locationआगराPublished: Aug 06, 2019 07:43:44 pm

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कीर्ति किशोरी जी ने कही अवतार दर्शन, शुकागम की कथा।

Bhagwat Katha

Bhagwat Katha

आगरा। मनुष्य की आत्मिक शांति के लिए भगवान व्यास जी ने नारद जी प्रेरणा व श्रीगणेश जी के आर्शीवाद से श्रीमद्भागवत कथा की रचना की। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन व्यास पीठ पर बैठकर वृन्दावन की श्रद्धेय कीर्ति किशोरी जी ने अवतार दर्शन, शुकागमन, कपिल ज्ञानोपदेश, अनुसुईया चरित्र का संगीतमय वर्णन किया।
ये भी पढ़ें – Bakrid पर Tajmahal देखने वाले होंगे भाग्यशाली, ये होगा लाभ

Bhagwat Katha
सभी कामनाओं की पूर्ति के लिए हैं पुराण
कीर्ति किशोरी जी ने कहा कि भगवान व्यास जी मन 17 पुराणों की रचना के बाद भी प्रसन्न नहीं थे। नारद जी से पूछने पर उन्होंने व्यास जी को बताया कि मनुष्य की सभी कामनाओं की पूर्ति के लिए पुराण हैं। लेकिन आत्म तृप्ति श्रीहरि की महिमा श्रीमद्बागवत ही कर सकती है। श्रीमद्भागवत की रचना के बाद शुकदेव जी पहली बार श्रीमद्भागवत कथा सुनाने व राजा परिक्षित को इसे पहली बार सुनने का सौभाग्य मिला। शुकागमन व राजा परिक्षित की कथा के माध्यम से बताया कि स्वर्ण यानि धन से लोभ और मोह, आसक्ति बढ़ती है। इसलिए धन का लोभ न करें। कहा कि बुआ कुंती को जब इस बात का ज्ञान हुआ कि श्रीकृष्ण ही श्रीहरि हैं तो उन्होंने उनसे दुनिया भर के दुख मांगे। श्रीकृष्ण के पूछने पर बुआ कुंती ने कहा कि जब दुख होता है तभी हरि का सुमिरन याद आता है। वहीं तुलसिदास के दोहे हरिनाम बिना सब जीव दुखारी… के माध्यम से श्रीहरि नाम की कृपा की व्याख्या की।
ये भी पढ़ें – बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट, देखें वीडियो

Bhagwat Katha
ये रहे मौजूद
काम की वासना को मिटाते चले, कृष्ण गोविन्द नाम लेते चलो…, भजो रे मन राधे सृष्ण गोविन्द हरे… भजनों पर श्रद्धालु भक्ति के रस में डूब गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामप्रकाश जी, सुनील, उमेश बंसल, राकेश दालवाले, महावीर मंगल, आलोक बाबू, शालू आग्रवाल, हेमलता, शालिनी, नीलम, नीतू, राधा, शकुन्तला आदि उपस्थित थीं। कथा के अन्त में श्रीमद्भागवत की आरती व भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो