scriptजब बहनों ने किया भाई के माथे पर तिलक, तब फूट फूटकर रोए, जाने कहां | bhai dooj 2017 celebration agra district jail latest news in hindi | Patrika News

जब बहनों ने किया भाई के माथे पर तिलक, तब फूट फूटकर रोए, जाने कहां

locationआगराPublished: Oct 21, 2017 03:59:23 pm

आगरा की जिला जेल में बहनों ने भाईयों को किया तिलक, महिलाओं को ही मिला प्रवेश

agra

jila jail agra file photo

आगरा। भैया दौज के लिए बहनों का प्यार उमड़ा। जेल में बंद भाइयों को दौज का टीका करने के लिए सैकड़ों की संख्या में बहनें जिला जेल परिसर में पहुंचीं। जेल में बंद भाईयों के माथे पर तिलक करने के लिए सुबह से ही जेल परिसर में लंबी कतारें लगी। जेल में भाईयों को तिलक करने आई बहनों से भाईयों से सौगंध ली, कि वे आगे ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे, जिसके चलते उन्हें कारावास में दिन गुजारने पड़े। जेल में तिलक के दौरान बहनें फूट फूट कर रोई। जेल में बंद परिजनों ने भी बहनों को वचन दिया कि भविष्य में वे ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिसके चलते परिवार को इस दौर से गुजरना पड़े।
सैकड़ों परिवार शनिवार सुबह से ही पहुंच गए

आगरा जिला जेल परिसर में भैया दूज के पर्व को मनाने के लिए सैकड़ों परिवार शनिवार सुबह से ही पहुंच गए। जेल परिसर में बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बाद बहनों को तिलक के लिए प्रवेश दिया गया। इसके लिए शिफ्टों में बहनों को प्रवेश दिया गया। गौरतलब है कि जिला जेल में हजारों बंदियों को भाई दूज का टीका करने के लिए उनके परिवार आते हैं। सुबह आठ बजे ही लंबी लंबी कतारें जेल परिसर में लग गई। जिला जेल में आठ घंटे की शिफ्ट लगाई गई है। जेल के अंदर सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री दी गई, किसी भी पुरुष को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं महिलाओं के साथ बच्चों को देखकर बंदी पुरुष फूट फूट कर रोए। बच्चों से मिलकर कई बंदियों ने शपथ खाई कि वे भविष्य में कोई गलत काम नहीं करेंगे।
पकवान की अनुमति नहीं
जिला जेल में अपने भाईयों के तिलक करने पहुंची महिलाओं को सिर्फ पेठा ले जाने की अनुमति जेल प्रशासन ने दी। जेल में कई महिलाएं पकवान लेकर साथ आई। जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान उनके पकवानों को बाहर ही रखवा दिया। सिर्फ मिठाई की ही अनुमति जेल प्रशासन ने महिलाओं को दी। जिला जेल में पहुंची कई महिलाएं पकवान अंदर ले जाने के लिए मिन्नतें करती देखी गईं, लेकिन जेल प्रशासन ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी। शशिकांत शर्मा जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में बहनों को अंदर जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखा गया है। चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। जब तक आखिरी बहन भाई को तिलक नहीं कर देगी,तब तक एंटी दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो