scriptभारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची | Bhartiya mazdoor sangh BMS district executive elected in Agra | Patrika News

भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

locationआगराPublished: Sep 07, 2019 01:03:18 pm

-भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित -भूपेन्द्र सिंह राना को सौंपी अध्यक्ष की बागडोर-प्रादेशिक पश्चिम संभाग सह संगठन मंत्रियों ने कराया चुनाव

भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

आगरा। भारतीय मजदूर संघ (Bhartiya majdoor sangh) की जिला कार्यकारिणी (Elected Executive) घोषित कर दी गई है। संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में चुनाव हुआ। जिला कार्यकारिणी (District Executives) का चुनाव (Election) वर्ष 2019-20 के लिए प्रादेशिक पश्चिम संभाग सह संगठन मंत्री शंकर लाल व देवेश कुमार वाजपेयी की देखरेख में कराया गया।
किसे मिली अध्यक्ष की कमान
भारतीय मजदूर संघ ने जिला सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का गठन देवेश कुमार वाजपेयी ( बैंक) मार्गदर्शक व दिनेश चन्द्र शर्मा (बीएसएनएल) मार्गदर्शक की देखरेख में हुआ। आगरा जिले में अध्यक्ष की कमान भूपेन्द्र सिंह राना (उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद) को फिर से सौंपी गई। नरेन्द्र कुमार (कैनरा बैंक), निसार मोहम्मद (श्रम विभाग), कृष्ण कुमार सोलंकी (असंगठित क्षेत्र) व इन्द्रवती ( ऑगनबाड़ी) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची
बने मंत्री
रक्षा उत्पादन विभाग से धर्मपाल शर्मा को जिलामंत्री व दीपक द्विवेदी (सीओ डी), केपीएस वर्मा होटल ताज व्यू, नेत्रपाल सिंह (केनरा बैंक), रामनरेश शर्मा (परिवहन विभाग) को जिलासहमंत्री बनाया गया है। प्रचारमंत्री की जिम्मेदारी राकेश अवस्थी (रेलवे विभाग) के हाथ सौंपी गई है। राकेश कुमार शर्मा (आगरा विश्वविद्यालय) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। धर्मवीर शर्मा विभाग प्रमुख आगरा मंडल आगरा को विशेष सदस्य का दर्जा दिया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य
भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी में 11 सदस्य बनाये गये हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रताप सिंह (एमईएस विभाग), मनोज कुमार चाहर (509 ईएमई), लोकेश परिहार (आगरा नगर निगम), विनोद सेंगर (ऑगनबाडी), एसके चौहान (बीएसएनएल), जीपी लवानिया (विद्युत), गौरव शर्मा (उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद), मुरारी लाल (एचएएल), मंजु परमार (ऑगनबाडी), केके दुबे (एडीआरडीई), शशि रंजन कुमार (जालमा संस्थान) शामिल हैं।
भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची
इनको बनाया विशिष्ट सदस्य
विशिष्ट सदस्य की श्रेणी में संघ ने 10 लोगों को शामिल किया है। विशिष्ट सदस्यों में वीपी शर्मा (सीओडी), सूर्यकान्त शर्मा (रेलवे), अरुण गर्ग (बैंक), इन्दिरा जैन (नगर निगम), नरेश चन्द्र शर्मा (बैंक), डीसी शर्मा (विद्युत), अशोक लवानिय (परिवहन), मोहन सिंह त्यागी (परिवहन), डीसी मिश्रा (बैंक), रतन सिंह (जालमा संस्थान) को जिम्मेदारी दी गई है।
पदेन सदस्य
जिले में रह रहे प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य पदेन सदस्य होंगे। जिला कार्यकारिणी पदेन सदस्यों में भारतीय मजदूर संघ आगरा से सम्बन्धित संगठनों के अध्यक्ष व सचिव भी शामिल रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो