आगरा

Big News: गर्भवती को डिलीवरी के लिए ले जा रही कार ट्रक में जा घुसी, चार की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से घायल, जानिए पूरा मामला!

 
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार तड़के हुआ हादसा। सभी मृतक सादाबाद थाना इलाके के विशाबर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आगराOct 19, 2019 / 10:13 am

suchita mishra

Demo pic

आगरा। शनिवार का दिन एक परिवार के लिए काल बनकर सामने आया। शनिवार तड़के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक मारुति कार एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार महिला को डिलीवरी के लिए लेकर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर के बाहर फायरिंग, दहशत में आया परिवार, पुलिस से मांगी सुरक्षा, जानिए पूरा मामला!

कार के उड़े परखच्चे
हादसा खंदौली थाना इलाके के पिलीपोखर गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान मारे गए चार लोगों में दो महिलाएं व दो पुरुष हैं। सभी मृतक सादाबाद थाना इलाके के विशाबर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल गर्भवती महिला को पुलिस ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News / Agra / Big News: गर्भवती को डिलीवरी के लिए ले जा रही कार ट्रक में जा घुसी, चार की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से घायल, जानिए पूरा मामला!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.