scriptऐसा तेज धमाका आज से पहले कभी नहीं सुना गया, शहर से लेकर देहात तक फैली दहशत, घरों से निकले लोग | Big Blast Sound in Agra | Patrika News

ऐसा तेज धमाका आज से पहले कभी नहीं सुना गया, शहर से लेकर देहात तक फैली दहशत, घरों से निकले लोग

locationआगराPublished: Sep 27, 2019 03:57:12 pm

दहशत के चलते लोग निकले घरों से।

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में शुक्रवार को इतने तेज धमाके की आवाज सुनी गई, कि लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज शहर ही नहीं, बल्कि देहात क्षेत्रों तक भी गूंजी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी जुटाई जाने लगी, लेकिन पता नहीं लगा, कि आखिर ये आवाज कहां से आई। पुलिस कंट्रोल रूम से भी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
ये भी पढ़ें – मौसम विभाग ने जारी किया बारिश को लेकर अलर्ट, जानिये अगले तीन दिन के मौसम का हाल

1.22 मिनट पर सुनाई दी ये आवाज
शुक्रवार 01:22 बजे जब सबकुछ सामान्य था, उस दौरान शहर मेंम तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इस आवाज को सुनकर लोग दहशत में आ गए। ये आवाज शाहगंज, संजय प्लेस, बोदला, सिकंदरा, आगरा छावनी, सुल्तानपुरा, शाहगंज सहित देहात में बरहन और एत्मादपुर तक सुनाई दी। लोग एक दूसरे से पूछने लगे कि धमाके की आवाज की वजह क्या है। पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर एयरफोर्स स्टेशन तक लोगों ने जानकारी लेने के लिए फोन किया। संजय प्लेस में बैठे कुछ लोग धमाके की आवाज सुनकर इसे भूकंप समझ बैठे। पुलिस प्रशासन भी अभी इस धमाके की आवाज की पुष्टि करने में जुटा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो