scriptBudget 2019 से पहले सरकार ने दिया इन महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा, अब शॉपिंग के दौरान नहीं होगी परेशानी | big gift to women by government before Budget 2019 | Patrika News
आगरा

Budget 2019 से पहले सरकार ने दिया इन महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा, अब शॉपिंग के दौरान नहीं होगी परेशानी

Budget 2019 से पहले सरकार ने महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा दिया है।

आगराJan 31, 2019 / 04:46 pm

धीरेंद्र यादव

modi govt news in hindi

mp election

आगरा। budget 2019 से पहले सरकार ने महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। अब शॉपिंग के दौरान महिलाओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। महिलाओं के लिए सरकार अब घने बाजार में पिकं टॉयलेट की व्यवस्था करने जा रही है। आगरा के प्रमुख बाजारों में 30 पिंक टॉयलेट बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 25 तैयार हो चुके हैं।
मेयर ने दी जानकारी
मेयर नवीन जैन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत इस साल महिला दिवस पर शहर को पिंक शौचालयों को तोहफा मिलने जा रहा है। बता दें कि स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ में शामिल ताजमहल के शहर आगरा में महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सबसे अधिक जिस समस्या का सामना करना पड़ता है वह है टॉयलेट की जरूरत। कुछ जगहों पर टॉयलेट बने हैं तो उनका रखरखाव ठीक नहीं है, जबकि ज्यादातर जगहों पर महिलाओं के लिए विशेष टॉयलेट्स की व्यवस्था ही नहीं है।

पिंक टॉयलेट का तोहफा
मेयर नवीन जैन ने बताया कि पिंक रंग महिलाओं का प्रिय रंग माना जाता है। महिलाओं से जुडी योजनाओं में इस रंग के उपयोग को प्राथमिकता दी जाती है। महिलाओं के लिए परिवहन विभाग की विशेष सेवाओं को पिंक बस का नाम दिया गया है। इसी तर्ज पर महिलाओं के लिए विशेष पिंक टॉयलेट्स की शुरुआत की गई है। पिंक टॉयलेट में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शुरुआत में दिन में दो बार सुबह और शाम को सफाई कर्मचारी इसकी सफाई करेंगे, आवश्यकता पड़ने पर इसे तीन बार भी बढ़ाकर कर दिया जाएगा।

Home / Agra / Budget 2019 से पहले सरकार ने दिया इन महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा, अब शॉपिंग के दौरान नहीं होगी परेशानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो