आगरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक, हिरासत में लिया गया भाजपा नेता

युवक की गाड़ी ने सीएम के सुरक्षा तंत्र को भेद दिया।

आगराJan 04, 2019 / 05:10 pm

धीरेंद्र यादव

CM Yogi Adityanath Security

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। आगरा पहुंचे सीएम योगी की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम थे, लेकिन जब सीएम का काफिला कोठी मीना बाजार की ओर बढ़ रहा था, उसी दौरान एक युवक की गाड़ी ने सीएम के सुरक्षा तंत्र को भेद दिया। ये देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकारियों ने तुरंत ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
ये है मामला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को खेरिया एयरपोर्ट आगरा पहुंचे, यहां से उनका काफिला कोठी मीना बाजार मैदान की ओर निकला। युवक को गाड़ी के साथ सीएम के नजदीक देख अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने तुरंत युवक को पकड़ लिया। युवक का नाम रूपेन्द्र निवासी ताजगंज बताया गया है, उसका कहना था कि वो भाजपा युवा मोर्चा का सदस्य है। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेना चाहता था।
संजलि हत्याकांड को लेकर उठी आवाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोठी मीना बाजार पहुंचने पर तमाम फरियादियों की कतार लग गई, लेकिन पुलिस ने फरियादियों को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया। कुछ लोग संजलि हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। कोठी मीना बाजार से मुख्यमंत्री गंगाजल प्रोजेक्ट् का मुआयना करने कैलाश घाट की ओर रवाना हो गए।
 

Home / Agra / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक, हिरासत में लिया गया भाजपा नेता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.