बता दें कि आगरा में भाजपा से एसपी सिंह बघेल प्रत्याशी हैं। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सटोरिए उनकी जीत तय मान रहे हैं, हालांकि मनोज सोनी को लेकर सटोरियों का मानना है कि वे एसपी सिंह बघेल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसके कारण यहां भाजपा और महागठबंधन की जीत का अंतर काफी कम हो सकता है। इन स्थितियों ने सट्टा बाजार में एसपी सिंह के भाव गिरा दिए हैं, वहीं मनोज सोनी के रेट बढ़ गए हैं।
वहीं बात अगर फतेहपुर सीकरी की करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच की स्थिति 50—50 की है। कांग्रेस से राज बब्बर यहां से मजबूत प्रत्याशी हैं तो वहीं राजकुमार चाहर को भी उनकी टक्कर का प्रत्याशी माना जा रहा है। इन अनुमानों के बीच आखिर में जीत किसकी होगी ये तो कल 23 मई को सबके सामने आ जाएगा।