script

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में दुनिया की सबसे बड़ी तीन धार्मिक पुस्तकें, वीडियो में देखें चौंकाने वाली जानकारियां

locationआगराPublished: Oct 17, 2019 05:12:19 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

हिसार के जैकब ने हाथ से लिखा है रामचरितमानस, गीता और बाइबल को

रामचरितमानस

रामचरितमानस

आगरा। आगरा कॉलेज खेल मैदान पर चल रहे आगरा साहित्य उत्सव और राष्ट्रीय पुस्तक मेला में दुनिया की सबसे बड़ी तीन धार्मिक पुस्तकें भी देखी जा सकती हैं। ये हैं रामचरितमानस, श्रीमद् भागवत गीता और बाइबल। इन्हें लेकर आए हैं हिसार (हरियाणा) से जैकब। रामचरितमानस का वजन एक कुंतल से अधिक है। हस्तलिखित इन पुस्तकों को देखने वाले अचरज में पड़ जाते हैं।
रामचरितमानस
कुरान शरीफ लिखने की योजना

श्री जैकब को ये पुस्तकें लिखने की प्रेरणा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से मिली। इन पुस्तकों लिखने का विश्व रिकॉर्ड भी बना। श्री जैकब ने पत्रिका को बताया कि कई लोग पुस्तकें खरीदना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि यतीम बच्चों को आश्रय स्थल और एक स्कूल बनवाने वाले को पुस्तक दे सकते हैं। वैसे इनका कोई मूल्य नहीं है। अब वे कुरान शरीफ भी लिखना चाहते हैं। रामचरितमानस की चौपाइयों का अर्थ हिन्दी के साथ अंग्रेजी में भी है। पुस्तकों के बारे में विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें।
रामचरितमानस

ट्रेंडिंग वीडियो