scriptभाजपा जिलाध्यक्ष की गुमशुदगी पर राजनीति, सपा ने लगाए पोस्टर | BJP bareilly President Ravindra Singh Rathore Missing from 6 Days hindi News | Patrika News

भाजपा जिलाध्यक्ष की गुमशुदगी पर राजनीति, सपा ने लगाए पोस्टर

locationआगराPublished: Sep 05, 2017 04:13:00 pm

भाजपा जिलाध्यक्ष पिछले छह दिन से लापता हैं। सपा ने जिलाध्यक्ष के पोस्टर लगा दिए हैं।

BJP Leader
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के छह दिन से लापता होने पर बरेली से लेकर लखनऊ तक हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं समाजवादी पार्टी ने शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष के लापता होने के पोस्टर लगा कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है।
कई जगह पर लगे पोस्टर

समाजवादी पार्टी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के गायब होने के पोस्टर जगह-जगह चस्पा कर दिए हैं।इस बहाने सपा ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है।समाजवादी पार्टी ने एसएसपी और डीएम कार्यालय के बाहर भी पोस्टर लगाए हैं जिसमें लिखा है बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था हुई बेहाल खुद के जिलाध्यक्ष का भी नहीं मिल पा रहा है हालचाल।
क्या है मामला

भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर पिछले छह दिनों से गायब हैं उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर का मोबाइल फोन भी बंद है, जिसके कारण परिजन परेशान हैं। जिलाध्यक्ष के भाई नीरेंद्र सिंह राठौर ने रविवार को एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी।जिलाध्यक्ष के भाई का कहना है कि गुरुवार को वो ड्राइवर के साथ अपनी निजी कार से मथुरा के लिए निकले थे लेकिन वहां पहुंच कर उन्होंने ड्राइवर को कार समेत वापस बरेली भेज दिया तब से जिलाध्यक्ष से कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर जिलाध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है।जिलाध्यक्ष की तलाश में प्रेमनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है साथ ही मथुरा की पुलिस ने भी जिलाध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है।
वित्त मंत्री मिले परिजनों से

भाजपा जिलाध्यक्ष के लापता होने के बाद प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री और बरेली कैंट विधानसभा के विधायक राजेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की वित्त मंत्री ने पुलिस के आलाधिकारियों को फोन पर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो