scriptलोकसभा चुनाव 2019 का ट्रेलर दिखा भाजपा की विजय संकल्प रैली में, तस्वीरें देख विरोधियों के भी उड़ जायेंगे होश | Patrika News
आगरा

लोकसभा चुनाव 2019 का ट्रेलर दिखा भाजपा की विजय संकल्प रैली में, तस्वीरें देख विरोधियों के भी उड़ जायेंगे होश

5 Photos
5 years ago
1/5

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जैसे ही 12 बजे पार्टी का झंडा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया, साथ ही आगरा महानगर की सभी विधानसभाओं में क्षेत्रीय विधायकों के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ हुआ। छावनी विधानसभा में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने झंडी दिखाकर आरके पुरम फतेहाबाद रोड से रैली का शुभारंभ किया।

2/5

सभी मंडलों से कार्यकर्ता और नेता मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पार्टी का झंडा लेकर 10 बजे से ही इस स्थान पर एकित्रत होने लगे थे। 12 बजे रैली का प्रस्थान हुया, जो बसई चौकी से 100 फूटा मार्ग से शमसाबाद रोड अमर होटल से सदर होते हुए मधुनगर ग्वालियर रोड नामनेर ईदगाह होते हुए मिलन वाटिका खेरिया मोड़ पर समापन हुआ।

3/5

उत्तर विधानसभा में राज्य मंत्री बीएल वर्मा, अंजुला माहौर, विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने झंडा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता, आरके सिंह राघव, शरद चौहान, प्रदीप अग्रवाल, शंशाक भदौरिया, ओम प्रकाश चलनी वाले, कमल वाल्मीक आदि रहे।

4/5

आगरा दक्षिण विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारम्भ कोठी मीना बाजार मैदान से विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने झंडा दिखाकर किया। प्रमुख रूप से पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य, बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, बृजक्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख केके भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप सिंह, हेमन्त भोजवानी, दिलीप वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।

5/5

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी का झंडा पटका और टोपी लगाकर सड़कों पर उतरे। मोदी मोदी के नारे और भारत माता की जय के नारों के साथ भाजपाइयों का जोश देखते ही बन रहा था। हर कोई उत्साह से लबरेज नजर आया। 2019 में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.