scriptमुस्लिम मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा का अभियान शुरू,, जानिए किन सीटों पर रहेगा ज्यादा जोर | BJP campaign to connect Muslim voters for lok sabha chunav 2019 | Patrika News

मुस्लिम मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा का अभियान शुरू,, जानिए किन सीटों पर रहेगा ज्यादा जोर

locationआगराPublished: Jan 05, 2019 12:38:42 pm

Submitted by:

suchita mishra

मुस्लिमों को जोड़ने के लिए भाजपा अल्पंख्यक मोर्चा ने बृज क्षेत्र में होने वाली बैठक की तारीख घोषित कर दी है।

आगरा। तीन तलाक और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिमों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए क्षेत्रवार बैठकें होने जा रही हैं। बृज क्षेत्र की बैठक का दिन नियत कर दिया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने तैयारी शुरू कर दी है।
बृज क्षेत्र में 13 सीट
बृज क्षेत्र की बात करें तो कुल 13 लोकसभा सीट हैं। मुस्लिम मतदाता आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, अलीगढ़ और एटा लोकसभा सीट को प्रभावित करते हैं। मुस्लिमों के बारे में माना जाता है कि वे भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए मतदान करते हैं। भाजपा इस मिथक को तोड़ना चाहती है। भाजपा का मानना है कि मुस्लिम महिलाओं के हक में तीन तलाक के खिलाफ कानून लाया गया है। इससे मुस्लिम महिलाएं जरूर साथ देंगी। पढ़े-लिखे मुस्लिम भी महिलाओं के दर्द को समझते हुए लोकसभा चुनाव में मतदान से पूर्व जरूर सोचेंगे।
बृज क्षेत्र की बैठक 14 जनवरी को
2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी और संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए बैठकें की जा रही हैं। मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने के लिए व देश एवं प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताने का काम भी किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में बैठकों का दौर शुरू होगा। बैठकों को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने प्रदेश उपाध्यक्षों एवं महामंत्रियों को क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया। बृज क्षेत्र का प्रभारी वाकिफ महमूद रूफी को बनाया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अभियान की शुरुआत 5 जनवरी को अवध क्षेत्र की बैठक भाजपा के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय पर करके की जाएगी। बृज क्षेत्र की बैठक 14 जनवरी, 2019 को होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सभी क्षेत्रीय प्रभारी व हर क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो