आगरा

भाजपा प्रत्याशी ने आधी रात में अपने कार्यकर्ताओं से जो कहा वह सुनने लायक है, देखें वीडियो

पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा- जैसे अब तक मिलता रहा हूं, वैसे ही मिलता रहूंगा।

आगराApr 29, 2019 / 08:38 am

धीरेंद्र यादव

BJP candidate

आगरा। रविवार की रात्रि में भारतीय जनता पार्टी ने आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भर गए। पुरुषोत्तम खंडेलवाल के बेलनगंज स्थित आवास पर पहुंचे। जमकर नारेबाजी की। आतिशबाजी चलाई। पुरुषोत्तम खंडेलवाल का तो खुशी का ठिकाना ही नहीं था।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा-
जैसे अब तक मिलता रहा हूं, वैसे ही मिलता रहूंगा। आश्वस्त करता हूं कि सुख दुख में आपके बीच में रहता हूं, उसी प्रकार से भविष्य में भी रहूंगा। आप सब लोग उत्तर विधानसभा की जनता से व्यापक संपर्क करें। हम संगठन के कार्यकर्ता हैं, हमारे पास कमल का निशान है। उसे लेकर पूरे उत्तर विधानसभा में जाएं। कोई परिवार न बचे, जिससे हमारा संपर्क न हो। रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग करानी है। अपने नाते रिश्तेदारों से संपर्क करें। 19 मई तक भाजपा प्रत्याशी के प्रत्याशी के रूप में लगें।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद आगरा उत्तर विधानसभा सीट खाली हुई है। 19 मई को मतदान होना। कांग्रेस ने रणवीर शर्मा, समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने दिलीप बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है। आज नामांकन की अंतिम तारीख है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.