scriptभाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए इन नेताओं की दावेदारी सबसे मजबूत, इस दिन होगी घोषणा | BJP district mahanagar president election 2019 | Patrika News

भाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए इन नेताओं की दावेदारी सबसे मजबूत, इस दिन होगी घोषणा

locationआगराPublished: Nov 21, 2019 09:04:04 am

भारतीय जनता पार्टी में जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए बुधवार को ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

bjp.jpg
आगरा। भारतीय जनता पार्टी में जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए बुधवार को ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। महानगर के लिए 21 और जिले के लिए 19 नेताओं ने अपनी दावेदारी की है। इनमें से महानगर और जिला दोनों के लिए कुछ नेताओं की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। इनके नाम की चर्चा भी जोरों पर शुरू हो गई है, हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान की ओर से लिया जाएगा।
महानगर में इनकी रही दावेदारी
माहनगर की बात करें तो अवधेश गुप्ता, प्रांशू दुबे, राजकुमार गुप्ता, टीएन अग्रवाल, नवल तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, प्रभुदयाल प्रजापति, बबलू लोधी, जेडी शर्मा, अशोक पिप्पल, अर्चना अग्रवाल, केके भारद्वाज, शशि कांत अवस्थी, हेमंत भोजवानी, मंजू वाष्र्णेय, दिनेश भारत, राघवेन्द्र मुद्गल, अश्वनि वशिष्ठ, भानू महाजन, दीपक ढल और पुरुकुल गुप्ता ने नामांकन किया।
जिले के रहे ये दावेदार
वहीं जिलाध्यक्ष के लिए बात करें तो प्रशांत पौनिया, गिर्राज कुशवाह, यादवेन्द्र शर्मा, मातेन्द्र धाकरे, संजय चौहान, अशोक लवानियां, लालसिंह राजपूत, प्रकाश राजपूत, मधुसूदन शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, राजकुमार शर्मा, मनोज सिकरवार, राजेश कुशवाह, सत्येन्द्र दुबे, अशोक कुशवाह, राकेश बाबू कुशवाह, रविन्द्र कुमार और ऋषि उपाध्याय ने नामांकन प्रस्तुत किए।
प्रदेश परिषद के लिए
प्रदेश परिषद के लिए ब्रदी प्रसाद माहौर, राजकुमार सागर, कृष्ण कुमार गोयल, रवि शर्मा और राजकुमार पथिक ने दावेदारी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो