script2019 के लिए भाजपा ने बनाया फुल प्रूफ प्लान, नेतृत्व की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया ये संदेश | BJP full proof Plane for 2019 loksabha Chuna | Patrika News

2019 के लिए भाजपा ने बनाया फुल प्रूफ प्लान, नेतृत्व की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया ये संदेश

locationआगराPublished: Dec 29, 2018 04:38:18 pm

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के लिए फुल प्रूप प्लान बना लिया है।

Narendra Modi

2019 के लिए भाजपा ने बनाया फुल प्रूफ प्लान, नेतृत्व की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया ये संदेश

आगरा। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी तेजी से तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश नेतृत्व ने जनता तक पहुंच बनाने और सरकार की योजनाओं को ले जाने के लिए पार्टी के आगामी कार्यक्रम की सूची कर दी है साथ ही बूथों के शत प्रतिशत गठन का लक्ष्य भी दिया गया है।
बूथ मजबूत करने का संदेश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर आगरा की एक संगठनात्मक बैठक ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हॉउस पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं आगरा महानगर प्रभारी बीएल वर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 तैयारियों की दृष्टि से बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया।
मोदी का मैसेज जनता तक

बीएल वर्मा ने महानगर पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के शत प्रतिशत बूथों के गठन की बात कही और कहा कि पार्टी संगठन द्वारा दिये गए कार्यक्रमों को उत्साह और उमंग के साथ बूथों तक ले जाना है।
प्रदेश संगठन ने आगामी संगठनात्मक होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय कर दी है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि 30 दिसम्बर 27 जनवरी और 24 फरवरी को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर किया जाएगा।
य़े हैं कार्यक्रम

1 से 10 जनवरी को मध्य विधानसभा स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित होंगे।

11 और 12 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद का अधिवेशन होगा।

15 जनवरी को मंडल स्तर पर सैनिक सम्मान किया जाएगा।
15 जनवरी 10 फरवरी के मध्य सेक्टर स्तर पर संयोजक और प्रभारी सम्मेलन होगा।

11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में समर्पण दिवस मनाया जाएगा।

12 फरवरी से 2 मार्च के बीच मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम बूथ स्तर पर होगा।
26 फरवरी को कमल विकास ज्योति एव आगरा विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम होगा।

2 मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी।

ये रहे उपस्थित

बैठक में महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, बबलू लोधी, नवल तिवारी, अशोक कोटिया, निहाल सिंह धाकड़, जेडी शर्मा, महामंत्री हेमंत भोजवानी, मनोज राघव, महानगर मंत्री अभिषेक गुप्ता मोंटी, संध्या जोशी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र भारद्वाज, प्रमेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मंगल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, पिंकी सक्सैना, अनिरुद्ध भदौरिया, विनोद सारस्वत, धरमवीर लोधी, प्रदीप राठौर, मनोज वर्मा, मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो