आगरा

BIG NEWS: भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले करेगी बड़ा धमाका, इन 60 लाख लोगों को किया गया सीधा टारगेट, उड़ेंगे विरोधियों के होश

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ा धमाका करने जा रही है।

आगराNov 13, 2018 / 07:28 pm

धीरेंद्र यादव

Bjp

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ा धमाका करने जा रही है। इसे लेकर आगरा के डॉ. एमपीएस कॉलेज में बड़ी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्रज क्षेत्र के मंडलीय स्तर के संयोजक उपस्थित रहे। बैठक आगामी 2019 के चुनाव को लेकर आईटी विभाग को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सभी को नमो एप्प लोड कराया गया, पहले सत्र में नमो एप्प की जनकारी दी
व सभी से प्रशन पूछे गए। इसके साथ ही बताया गया कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा अपने फेसबुक पेज से 60 लाख लोगों को जोड़ेगी। टारगेट है कि एक करोड़ लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से सीधी पकड़ बनाई जाए।
ये बोले संगठन मंत्री
इस अवसर पर संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा भाजपा में आईटी विभाग बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आईटी कार्यकर्ता को योद्धा कह कर संबोधित किया है। सुनील बंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को तीन बातें स्पष्ट होनी चाहिए विजन, दृष्टि मिशन, उद्देश एक्शनप्रणाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने जितने काम साढ़े 4 साल में किए हैं, आजादी के बाद 2014 तक आज तक किसी सरकार में नहीं हुए हैं। आवश्यकता है मोदी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच व्यापक रुप से पहुंचाने की। इसके लिए सोशल मीडिया को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। भाजपा के फेसबुक पेज पर अभी तक 35 लाख लोग जुड़े हैं, जो कि बहुत जल्द साठ लाख संख्या हो जाएगी, जोकि प्रदेश में छपने वाले समाचार पत्रों के पाठकों संख्या से भी अधिक होगी। भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में एक करोड़ लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से सीधी पकड़ बनाने का है।

ये है प्लान
प्रदेश आईटी संयोजक संजय राय ने आगामी कार्यक्रम को प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला स्तर पर आईटी विभाग की बैठक होगी, इसके बाद प्रदेश स्तर पर महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आईटी विभाग द्वारा मास्क इलेक्शन कैम्पन भाजपा द्वारा चलाए जाएगा। भाजपा सरकार द्वारा लाभार्थी नागरिकों के साथ सेल्फी विद बेनिफिसरी के नाम से अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया पर प्रदेश स्तर पर नमो एप प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रतियोगिता को आधार मानकर प्रदेश के सभी जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं के कौशल का विकास हो और उन्हें बहु उपयोगी जानकारी प्राप्त हो।
बृज क्षेत्र टीम की हुई प्रशंसा
महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने ब्रज क्षेत्र आईटी कार्यकर्ताओं प्रशंसा करते हुए कहा की बृज क्षेत्र की टीम हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है। आगामी चुनाव में ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ता सर्वाधिक भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा बृजक्षेत्र आईटी के कार्यकर्ता अपनी संगठनात्मक गरिमा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाना है। आईटी के कार्यकर्ता अपनी भूमिका समझते हुए महाभारत काल के श्री कृष्ण और उनकी चक्र की तरह काम करें। आईटी प्रभारी सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट ने सभी का बैठक में पधारने का आभार व्यक्त किया।
इन्होंने किया संचालन
बैठक का संचालन बृजक्षेत्र आईटी संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, सौरभ भदोरिया, गौरव सिंह राजावत, गौरव चौधरी, अमित गुप्ता, रामलखन, सतीश शर्मा, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Home / Agra / BIG NEWS: भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले करेगी बड़ा धमाका, इन 60 लाख लोगों को किया गया सीधा टारगेट, उड़ेंगे विरोधियों के होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.