scriptभाजपा नेत्री के पति ने फैलाई सनसनी, जानिए क्या है मामला | BJP leaders husband will big reveal | Patrika News

भाजपा नेत्री के पति ने फैलाई सनसनी, जानिए क्या है मामला

locationआगराPublished: Sep 24, 2017 04:04:04 pm

पत्रिका टीम इस मैसेज का सच जानने के लिए इन भाजपा नेत्री के घर पहुंची।

BJP leaders husband

BJP leaders husband

आगरा। भाजपा की एक वरिष्ठ महिला नेत्री के पति ने आज सनसनी फैला दी है। सोशल मीडियाा पर एक मैसेज डालकर बड़ा खुलासा करने की बात कही है। इस मैसेज के बाद से भाजपाइयों के होश उड़े हुए हैं, साथ ही लोगों में इस मैसेज को लेकर तरह तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
ये है मैसेज में
भाजपा नेत्री काफी चर्चित हैं, हाल ही में जनकपुरी महोत्सव में इन भाजपा नेत्री ने बड़ी जिम्मेदारी निभाई, इसके साथ ही दीन दयाल धाम फरह में हो रहे कार्यक्रम में भी वे जोर शोर से लगी हुई हैं। उनके पति एक निजी कम्पनी में बड़े पद पर तैनात हैं। रविवार सुबह उनके पति ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज डाला। इस मैसेज में भाजपा के पदाधिकारियों का मुंह काला करने की बात कही गई है। यह मैसेज जैसी ही वायरल हुआ, भाजपाइयों के होश उड़ गए। चर्चाएं शुरू हो गईं, कि आखिर माजरा क्या है।
पति ने कहा 8 बजे होगा खुलासा
पत्रिका टीम इस मैसेज का सच जानने के लिए इन भाजपा नेत्री के घर पहुंची। भाजपा नेत्री घर पर नहीं थी, लेकिन उनके पति घर पर मौजूद थे। पति से बात की गई, तो बताया गया कि नेत्री तो कहीं बाहर गई हुई हैं। पति से इस मैसेज के बारे में पूछा गया, तो वे कहने लगे, रात्रि आठ बजे बड़ा खुलासा होगा। अब खुलासा किसको लेकर कर रहे हैं, ये उन्होंने नहीं बताया। वहीं इस मैसेज के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई भाजपाइयों का इन भाजपा नेत्री के घर जमावड़ा भी रहा, लेकिन पता किसी को भी नहीं है, कि हुआ क्या है।
क्या खुलेगा रहस्य
अब चर्चा ये है कि भाजपा नेत्री के पति क्या खुलासा करने जा रहे हैं। चर्चा ये भी है कि मेयर की टिकट को लेकर कुछ विवाद है। अब इंतजार है रात्रि आठ बजे का। भाजपा नेत्री के पति ने बताया कि वे सबकुछ बताएंगे, बस आठ बजे तक का इंतजार करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो