आगरा

जानिए मध्यप्रदेश चुनाव परिणामों को लेकर क्या कहना है भाजपा नेताओं का

जानिए मध्यप्रदेश चुनाव परिणामों को लेकर आगरा के भाजपा नेताओं की राय।

आगराDec 08, 2018 / 01:44 pm

suchita mishra

mp election

आगरा। मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को 2019 लोकसभा चुनावों का सेमीफायनल माना जा रहा है। ऐसे में आगरावासियों की भी मध्यप्रदेश और राजस्थान चुनावों पर खास नजर है। यहां के स्थानीय राजनेताओं और अन्य लोगों का मानना है कि आगरा का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र राजस्थान की भरतपुर सीमा से जुड़ता है वहीं बाह विधानसभा क्षेत्र की सीमा मध्यप्रदेश को छूती है। लिहाजा इन राज्यों के चुनाव परिणाम का असर बाह, पिनाहट फतेहपुर सीकरी समेत आगरा शहर पर भी पड़ता है। जानिए मध्यप्रदेश चुनावों को लेकर क्या कहना है इस बारे में आगरा के नेताओं का।
आगरा के एत्मादपुर से भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। रामप्रताप सिंह चौहान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में शिवराज सिंह चौहान के साथ काम किया है। उनकी जीत का असर आगरा पर भी पड़ेगा।
भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष गनेश चंद का कहना है कि मुख्यमंत्री हर हाल में शिवराज सिंह चौहान बनेंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व दौरा किया है। शिवराज सिंह के कार्य बोल रहे हैं। जनता पूरी तरह भाजपा के पक्ष में दिखाई दी।
बाह निवासी और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष राजू बिधौलिया, अबरार अंसारी के नेतृत्व में एक दर्जन लोग अटेर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने गए थे। उनका कहना है कि भिंड जिले की पांच सीटें भाजपा हारेगी। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, जिसका सीधा असर बाह विधानसभा क्षेत्र और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र पर पड़ेगा।
बाह निवासी वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह राठौर ने बताया कि मध्य प्रदेश का अटेर और अम्बाह विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता आगरा से चुनाव प्रचार करने गए थे। कांग्रेस आती है तो यहां जश्न होगा। खुशियां होगी। अटेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कटारे और भाजपा के अऱविन्द भदौरिया प्रत्याशी हैं। उनके चुनाव प्रचार में आगरा के बाह क्षेत्र से तमाम नेता गए थे। वे भी यहां आते रहते हैं। इसलिए उनकी जीत हार का असर बाह सीट पर पड़ेगा। कांग्रेसी तो इतने उत्साहित हैं कि जश्न की तैयारी कर रखी है।

Home / Agra / जानिए मध्यप्रदेश चुनाव परिणामों को लेकर क्या कहना है भाजपा नेताओं का

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.