scriptपंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने ली शपथ, अब इस तरह पर्यावरण बचाने के लिए करेंगे काम | BJP leaders swear on Deendayal Upadhyay's birth anniversary | Patrika News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने ली शपथ, अब इस तरह पर्यावरण बचाने के लिए करेंगे काम

locationआगराPublished: Sep 25, 2019 03:39:15 pm

पर्यावरण को बचाना है प्लास्टिक को मिटाना है कि शपथ ले मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

bjp2.jpg
आगरा। अवंतीबाई पार्क दहतोरा में प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में बिचपुरी मंडल भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाअध्यक्ष श्याम भदौरिया व विशिष्ठ अतिथि जिलामंत्री भाजपा डॉ. सुनील राजपूत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर अभिषेक के बाद माल्यार्पण किया गया। तदोपरांत पार्क में बिखरी प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण किया गया।
ये बोले मुख्य अतिथि
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरि सिंह व संचालन रजत लोधी व विष्णु मुखिया ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा कि एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के जनक प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने आज जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाए है। स्वच्छता अभियान के साथ साथ लोगों को प्लास्टिक के पूर्ण बहिस्कार की शपथ भी दिलाई गयी है, जिससे कि समाज व राष्ट्र प्लास्टिक मुक्त होकर वातावरण स्वच्छ रहे।
ये बोले सुनील राजपूत
जिलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पंडित दीनदयाल का यही उद्देश्य था कि वे भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सके। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में अवंतीबाई पार्क दहतोरा में बिचपुरी मंडल भाजपा की टीम ने प्लास्टिक के पूर्णत: प्रयोग ना करने की शपथ लेकर एतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी को एक साथ मिलकर प्लास्टिक प्रदूषण जैसे भयावह दानव का सामना करें। अगर हम सभी प्लास्टिक का प्रयोग अपने घरों में कभी नही करेंगे, तब भी प्लास्टिक प्रदूषण के स्तर को कम करके आसानी से इस पर नियंत्रण पा लेंगे।
ये बोले युवा मोर्चा के जिला प्रभारी
युवा मोर्चा जिला प्रभारी हरिओम रावत ने कहा कि प्लास्टिक प्रयोग के दुष्परिणामों के लिए युवा मोर्चा जनजागरुकता अभियान चलाएगा। जिससे कि आगे आने वाली पीढ़ी प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति सजग हो इसका प्रयोग बंद कर दें। प्रमुख रूप से ज़िला उपाध्यक्ष अजयकांत कुलश्रेष्ठ, युवा मोर्चा प्रभारी हरिओम रावत, युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष सहदेव शर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष वासुदेव दिवाकर, पवन चौधरी, रजत लोधी, अभिषेक लोधी,अंशुल राणा, नरेश राजपूत, दिव्यांशु मिश्रा, बब्बू चौधरी, रविंद्र चौधरी, मोनू अग्रवाल, सुभाष प्रजापति, डॉ उदल सिंह, बंटी लोधी, कौशल अग्रवाल, पंकज कटारा, राधे मोहन वर्मा, ओमप्रकाश, पदम सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो