scriptसुनील बंसल ने स्नातक और शिक्षक सीट पर खोला बड़ा राज, बताया BJP के कितने वोट | BJP mahamantri Sunil bansal Review Graduate and teacher constituency | Patrika News

सुनील बंसल ने स्नातक और शिक्षक सीट पर खोला बड़ा राज, बताया BJP के कितने वोट

locationआगराPublished: Nov 18, 2019 07:36:45 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विधान परिषद सदस्य स्नातक एवं शिक्षक सीट पर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया।

sunil bansal

sunil bansal

आगरा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विधान परिषद सदस्य स्नातक एवं शिक्षक सीट पर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही इन दोनों सीट पर एक बड़ा राज भी खोला। इससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। चुनाव 2020 में होना है, लेकिन पार्टी व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें

2022 के चुनाव को लेकर सपा से गठबंधन पर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

भाजपा के वोट कितने

आरबीएस कॉलेज के खंदारी स्थित सभागार में भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार इस चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से सक्रियता दिखाने जा रही है। शिक्षक एवं स्नातक दोनों के ही आगरा खंड के प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ और मानवेन्द्र सिंह की विजय होने की पटकथा लिखी जा रही है। स्नातक के लिये अब तक कुल 90,000 मतदाता में से 80000 हजार मतदाता भाजपा के हैं। शिक्षक के लिए 28000 में से 25000 मतदाता हमारे साथ है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: पीएफ घोटाले को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उठाया ऐसा कदम, उपभोक्ता रहे परिवार

sunil bansal
अपने लोगों को शिक्षण संस्थान

बैठक की भव्यता देख उन्होंने कहा कि पहली बार पता चल रहा है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रत्यक्ष रूप से पार्टी के लिए समर्पित है एवं अपने ही लोगों के बहुतायत में शिक्षण संस्थान हैं।
यह भी पढ़ें

VIDEO: इस जिले में महिला चोर सक्रिय, पलक झपकते ही कर देती हैं नगदी पार, इस बार ऐसी फंसी कि पड़ गए लेने के देने

जीत का अंतर ऐतिहासिक हो

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओ को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। मतदाता बढ़ाने का कार्य चल रहा है और इस बार पार्टी के प्रत्यक्ष रूप से इस चुनावी मैदान में उतरने के कारण दोनों ही प्रत्याशियों को सफल होना तो आवश्यक है। विजय का अंतर भी ऐतिहासिक होना चाहिये।
ये रहे मंच पर

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, प्रत्याशी दिनेश द्विवेदी और मानवेंद्र सिंह, क्षेत्र संगठन महामंत्री भवानी सिंह, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान आदि मंच पर रहे। संचालन भूपेंद्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम संयोजक विकास भारद्वाज थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो