script

भाजपा मेयर का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर बड़ा बयान, बोले बदल दिया जाए नाम, आतंकवाद को लेकर बोला कुछ ऐसा, हो जाएगा सियासी बखेड़ा

locationआगराPublished: Feb 02, 2019 04:25:56 pm

भारतीय जनता पार्टी के मेयर नवीन जैन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर बड़ा बयान दिया है।

AMU

AMU

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के मेयर नवीन जैन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए मेयर ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय राष्ट्रद्रोही गतिविधियों का अड्डा बन गया है। वहां रहने की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन पर सख्ती की जाए और वहां जो राष्ट्रद्रोही तत्व बैठे हैं, उन्हें जेल भेजा जाए। जो वहां बैठे हैं, वे राष्ट्रद्रोहियों के संरक्षण का कार्य कर रहे हैं।
नाम बदलने की है जरूरत
भाजपा मेयर ने यह बयान एएमयू छात्रसंघ के एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करने और भगवा झंडा जलाने के एलान पर दिया है। मेयर ने कहा कि एएमयू में राष्ट्रद्रोही गतिविधियों का बोलबाला है। उन्होंने इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर अलीगढ़ विश्वविद्यालय किये जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि देश में कोई विश्वविद्यालय धार्मिक नाम पर नहीं है। वहीं बीएचयू के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदू से धार्मिकता का पुट नहीं आता। यह एक परंपरा है, धर्म तो सनातन है।

ट्रेंडिंग वीडियो