scriptघरों से नहीं निकलेगा काला धुआं, महिलाओं की रसोई में पहुंची गैस | bjp mla distributed gas connection of ujjwala yojana | Patrika News

घरों से नहीं निकलेगा काला धुआं, महिलाओं की रसोई में पहुंची गैस

locationआगराPublished: Apr 20, 2018 07:00:40 pm

ग्राम स्वराज अभियान कार्य्रकम के तहत उज्ज्वला पंचायत सम्पन्न

bjp
आगरा। ताजनगरी फतेहाबाद रोड आगरा पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा इंडियन ऑयल की सहायता से उज्ज्वला पंचायत कार्यक्रम किया गया। आईओसी अधिकारियों ने कार्यक्रम में आई लाभार्थियों को खाना पकाते समय गैस सिलेंडर और चूल्हे के प्रयोग करने की सवधनियां बताईं और निशुल्क घरेलू एल पी जी सिलेंडर कनेक्शन दिए।
विधायक ने गिनाईं सरकार की उपलब्ध्यिां
विमला देवी को मुफ्त एल पी जी सिलेंडर देकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य वक्ता विधयाक डॉ. धर्मेश और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत भारत मे अब तक 3.75 करोड़ निर्धन परिवारों को एलपीजी सिलेंडर दिये जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले तय 5 करोड़ के लक्ष्य को बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया है। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक गरीब के घर में सिलेंडर पहुंचाने का है लकड़ी से खाना बनाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण का नुकसान होता है। धुआं रहित घर में खाना पकाने से सुरक्षा कुशलता एवं आर्थिक विकास से जीवन स्तर में सुधार होता है। इस योजना को चलकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी पेश किया है। देश की आजादी के बाद मोदी जी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुया है देश को 70 सालो में सरकारों ने भ्र्ष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया सत्ता के दलालों ने देश को जाति धर्म मे बांट दिया। अब आकर पीएम मोदी अगड़े पिछड़े सब को एक साथ लेकर अंत्योदय के सूत्र पर विकास कर रहे है।
पांच महिलाओं को दिए गैस कनेक्शन
इससे पहले कार्य्रकम के मुख्य अतिथि मंचासीन प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधयाक डॉ. जी एस धर्मेश, कार्यक्रम प्रभारी अर्चना अग्रवाल, अनिल चौधरी, गणेश चंद, हेमन्त भोजवानी, भानु महाजन, संजीव चौबे, निहाल सिंह धाकड़, वीरेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश आगरिया, मोहन सिंह लोधी, शरद चौहान, आई ओ सी के सीनियर मैनेजर जे एन सिंह और डी एस ओ के पी मिश्र आदि को नरेश गैस एंजेसी के संचालक आशीष सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। पांच महिलाओं को शुक्रवार को कनेक्शन दिए गए हैं अन्य को शनिवार से एंजेसी पर पंजीकरण कर सिलेंडर प्रदान किये जाएंगे। कार्यक्रम में वीरेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद मोहन सिंह लोधी, शरद, राधिका अग्रवाल, शिवम सागर, हेमन्त दीक्षित, जितेंद्र सविता और दिनेश अगरिया आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो