आगरा

मोटरसाइकिल से चलेंगे भाजपा के सांसद और विधायक, जारी हुआ लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने लोकसभा संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

आगराNov 02, 2018 / 08:05 pm

अभिषेक सक्सेना

Dinesh Sharma

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर की लोकसभा संचालन समिति की बैठक ईदगाह आगरा होटल एवरग्रीन में हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं आगरा प्रभारी दिनेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए टिप्स दिए। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा बूथ जीता चुनाव जीता के सूत्र पर काम करती है। भाजपा बूथ अध्यक्ष और उसकी 21 सदस्य समिति का आगामी कार्यक्रमों में सम्मान करेगी। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों के तहत हर बूथ से पांच मोटरसाइकिल पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर चलेंगे, जिसमें सांसद और विधायक आदि नेता भी मोटरसाकिल पर ही चलेंगे। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश 1063 बूथों में एक साथ होगा।
मिस्ड कॉल से बनाएंगे सदस्य
कार्यकर्ताओं को नकारात्मकता से दूर रहते हुए सकारात्मक कार्य करने की सलाह दी और समाज कल्याण विभाग के चेयरमैन और प्रदेश के उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है दुनिया की नम्बर 1 पार्टी है। भाजपा के 11.5 करोड़ सदस्य है और हर बूथ पर 50 सदस्य बनाने है एवं सभी मोर्चे प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग के पदाधिकारियों को 50 सदस्य फ्री नंबर 18002661001 पर मिस्ड कॉल से बनाने हैं। हर घर जाकर कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाना है सेल्फी लेनी है। बूथ पर पांच बाइक रैली और पांच एंड्राइड मोबाइल वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनानी है। दीपावली के बाद हर बूथ पर पांच स्थानों पर वाल पेंटिंग करनी है एवं लाभार्थी सूची बनाना है।
एक दिसम्बर से शुरू होगी पदायात्रा
1 से 15 दिसम्बर के बीच में 403 विधानसभा में पदयात्रा आयोजित होगी, जिसमें 25:25 कार्यकर्ताओं को 6 टोली बनकर प्रतिदिन 10 किलोमीटर चलना है। इस दौरान लोकसभा प्रभारी एस के शर्मा उपस्तिथि रहे। संचालन लोकसभा संयोज नवीन जैन ने किया महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बैठक का समापन किया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, योगेंद्र उपाध्याय, डॉ. जीएस धर्मेश, केशो मेहरा, अंजुला माहौर, प्रमोद गुप्ता, रश्मि सिंह, अनिल चौधरी, हेमेंद्र शर्मा, विजयदत्त पालीवाल, भानु महाजन, भगवानदास दक्ष एडवोकेट, सुनील शर्मा, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य, अशोक पिप्पल, हेमंत भोजवानी, मनोज राघव, राजकुमार गुप्ता, बबलू लोधी, जेडी शर्मा, प्रभुदयाल, दिलीप वर्मा, निहाल सिंह धाकड़, अशोक कोटिया, विनय पाटनी, संजीव चौबे, प्रभु दयाल प्रजापति, संजय राय, सुनील करमचंदानी, मनोज शर्मा और मीडिया प्रभारी दिनेश आगरिया आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.