scriptBIG BREAKING: टिकट कटने से नाराज भाजपा सांसद का बड़ा फैसला, बोले रालोद ने भी की थी यही गलती, अंजाम हुआ था बेहद बुरा | BJP MP Babulal big decision in Mahapanchayat before Amit shah rally | Patrika News

BIG BREAKING: टिकट कटने से नाराज भाजपा सांसद का बड़ा फैसला, बोले रालोद ने भी की थी यही गलती, अंजाम हुआ था बेहद बुरा

locationआगराPublished: Mar 24, 2019 02:41:20 pm

भाजपा सांसद ने बड़ा फैसला करते हुए जनता की अदालत में न्याय की गुहार लगाई है।

BJP MP's big decision

BJP MP’s big decision

लोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी घमासान शुरू हो चुका है। ऐसे में फतेहपुर सीकरी लोकसभा से टिकट काटे जाने से नाराज भाजपा सांसद ने बड़ा फैसला करते हुए जनता की अदालत में न्याय की गुहार लगाई है। भाजपा सांसद ने कहा कि अब जनता जो भी फैसला करेगी, वो उन्हें मंजूर होगा। भाजपा सांसद ने कहा कि 1996 के विधानसभा चुनाव में जब रालोद मुखिया ने उनका टिकट काटा था, तो जनता ने उन्हें निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा और बड़ी जीत दिलाई। अब भाजपा ने जब उनका टिकट काट दिया है, तो जनता ही फैसला करेगी।
ये बोले भाजपा सांसद
भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि पिछले पांच साल में उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा में जमकर विकास कार्य कराये और जनता ये जानती है। उन्होंने कहा कि रालोद ने जो गलती की थी, वही भाजपा कर रही है। 1996 में रालोद मुखिया ने उनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद वे जनता की अदालत में पहुंचे थे। यहां जनता ने उन्हें निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का फैसला सुनाया। इस चुनाव में उन्हें इतनी बड़ी जीत मिली, कि रालोद नेताओं के होश उड़ गये थे।
भाजपा हाईकमान ने बुलाया
भाजपा सांसद ने इस महापंचायत में खुलकर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा में हैं। उन्हें बुलाया गया है, कोई प्रस्ताव देने की योजना है। उन्हें जो भी प्रस्ताव दिया जायेगा, वो जनता के बीच रखेंंगे। इसके बाद जनता जो भी फैसला करेगी, उसके हिसाब से आगे का कदम उठाया जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो