scriptपिछले जन्मदिन पर आरती उतरवाने वाले भाजपा सांसद ने पत्नी संग मिलकर संसद की आकृति का बर्थडे केक काटा, फोटो वायरल | BJP MP cut cake of parliament shape on birthday photo goes viral | Patrika News

पिछले जन्मदिन पर आरती उतरवाने वाले भाजपा सांसद ने पत्नी संग मिलकर संसद की आकृति का बर्थडे केक काटा, फोटो वायरल

locationआगराPublished: Sep 22, 2018 10:26:18 am

Submitted by:

suchita mishra

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया अपने 54वें जन्मदिन पर संसद की आकृति वाला केक काटकर फिर से विवादों में घिर गए हैं।

cake

cake

आगरा। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद राम शंकर कठेरिया एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। इस बार विवाद उनके बर्थडे केक को लेकर है। 21 सितंबर को रामशंकर कठेरिया अपना 54वां जन्मदिन मना रहे थे। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी मृदुला कठेरिया के साथ मिलकर संसद की आकृति वाला केक काटा। संसद वाले केक को काटते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने उनकी आलोचना की। समाजवादी पार्टी ने भी इसे लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बताते हुए सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज यानी 22 सितंबर को 11 बजे कलेक्ट्रेट आगरा पर राष्ट्रीय खूफिया ब्यूरो संगठन द्वारा एसएसपी को उनके खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा, साथ ही एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
ये है पूरा मामला
दरअसल 21 सितंबर को एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष और आगरा के सांसद राम शंकर कठेरिया का जन्मदिन था। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उनके खंदारी स्थित आवास पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने मिलकर केक काटा। ये केक संसद की आकृति का बना हुआ था, साथ ही इस पर तिरंगा भी लहरा रहा था। केक में संसद के सामने छोटी छोटी कारें खड़ी करके इसे जीवंत रूप देने की कोशिश की गई थी। ये केक सांसद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर काटा। हालांकि केक काटने से पहले ही उन्होंने तिरंगा हटा दिया था। केक काटते हुए उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने केक के रूप में संसद के टुकड़े टुकड़े करने पर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था संसद देश की आत्मा है। इस तरह का केक उन्हें नहीं काटना चाहिए था।
पिछले जन्मदिन पर भी घिरे थे विवादों में
बता दें कि सांसद राम शंकर कठेरिया अपने पिछले जन्मदिन पर भी विवादों में घिर चुके हैं। पिछली बार उनके जन्मदिन पर उनकी आरती उतारने को लेकर विवाद हुआ था और इस बार बर्थडे केक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
इन पार्टियों ने भी किया विरोध
संसद की आकृति का केक काटने का समाजवादी पार्टी और विश्व हिंदू परिषद ने भी विरोध किया है। विहिप के पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी सुभाष ढल का कहना है कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है। उस पर चाकू चलाना निंदनीय है। वहीं समाजवादी पार्टी ने इसे लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो