scriptतीन साल पुराने इस मामले में भाजपा सांसद और विधायक ने किया कोर्ट में सरेंडर | BJP MP SP Singh Baghel MLA Ram Pratap Singh Chauhan Surrender in Cour | Patrika News

तीन साल पुराने इस मामले में भाजपा सांसद और विधायक ने किया कोर्ट में सरेंडर

locationआगराPublished: Oct 31, 2019 04:10:43 pm

एसपी सिंह बघेल और राम प्रताप सिंह चौहान ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया।

तीन साल पुराने इस मामले में भाजपा सांसद और विधायक ने किया कोर्ट में सरेंडर

तीन साल पुराने इस मामले में भाजपा सांसद और विधायक ने किया कोर्ट में सरेंडर

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और एत्मादपुर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी साथ पहुंचे। दोनों नेताओं को सेम डे जमानत भी मिल गई।
यह भी पढ़ें

आ गई है Diabetes रोकने की दवा, World Diabetes Day पर मधुमेह को लेकर होने जा रहा अनोखा आयोजन, देखें वीडियो

क्या है मामला

मामला तीन साल पुराना है। तब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। अप्रैल 2016 में आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट हुई थी। इसके विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एत्मादपुर तहसील में धरना प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, राम प्रताप सिंह चौहान भी शामिल हुए। एत्मादपुर पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। इनमें प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और राम प्रताप सिंह चौहान का नाम भी शामिल था।
यह भी पढ़ें

पुलिस लाइन में कुछ इस तरह मनी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती, देखें वीडियो

इसी मामले में एसपी सिंह बघेल और राम प्रताप सिंह चौहान ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया, दोनों को जमानत दे दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो