script70 साल की समस्‍या को 70 दिन में किया खत्‍म, ये कोई चुनावी स्टंट नहीं: अरुण सिंह | BJP National Secretary statement on article 370 | Patrika News

70 साल की समस्‍या को 70 दिन में किया खत्‍म, ये कोई चुनावी स्टंट नहीं: अरुण सिंह

locationआगराPublished: Sep 23, 2019 07:17:42 pm

-पाक अधिकृत कश्मीर जवाहर लाल नेहरू के कारण बना-मोदी अमेरिका जाते हैं तो पूरी दुनिया का ध्यान जाता है

bjp1_1.jpg
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहना है कि मोदी सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर की 70 साल की समस्‍या को 70 दिन में खत्‍म कर दिया है। धारा 370 हटाना कोई चुनावी स्‍टंट नहीं बल्कि राष्‍ट्रहित में लिया गया फैसला है। अरुण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जमीन से कटे नेता थे। वो जब अमेरिका जाते थे तो कोई नहीं जान पाता था। अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका जब भी जाते हैं, तो पूरी दुनिया का ध्‍यान उधर ही होता है।
यहां आए थे अरुण सिंह
आरबीएस कॉलेज, खंदारी के सभागार में आयोजित प्रबुद्धजन गोष्‍ठी को अरुण सिंह ने संबोधित किया इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने अनुच्‍छेद 370 को आंतरिक मामला बताया, जिसे ट्रंप ने भी समर्थन दिया। राष्‍ट्रीय महासचिव ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर बनने का कारण बताया। आर्टिकल 35 ए बिना किसी परमिशन ने नेहरू ने ही लगाया और लोगों के सांविधानिक अधिकार के साथ मौलिक अधिकार का भी उल्‍लंघन किया। उन्‍होंने कहा कि मोदी विश्‍व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और इसलिए विश्‍व के सभी नेता उनके साथ चल रहे हैं।
ये बोले मंदी पर
मंदी पर अरुण सिंह ने कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, उनसे मंदी दूर होगी। रोजगार के साथ विकास के नए आयाम स्‍थापित होंगे। बैंकों को लोन मेले आयोजित करने के लिए आग्रह किया गया है। भारत निवेश की दृष्टि से विश्‍व में सबसे बेहतर है। अरुण सिंह ने जीएसटी पर कहा कि इससे एक देश एक कर प्रणाली लागू हुई। प्रदेश सरकार की उप‍लब्धियों पर कहा कि सभी जनपद ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। कानून व्‍यवस्‍था का राज है। बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्ग डॉक्टर, सीए, इंजीनियर, प्रोफेसर और छात्रों शामिल हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो