scriptभाजपा के नए जिलाध्यक्ष घोषित, यहां देखें बृज क्षेत्र की पूरी सूची | BJP new District president list agra mathura aligarh bareilly etah bud | Patrika News

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष घोषित, यहां देखें बृज क्षेत्र की पूरी सूची

locationआगराPublished: Nov 28, 2019 07:09:53 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

-आगरा में भानु महाजन को महानगर और गिर्राज कुशवाह को जिले की कमान

meerut

BJP

आगरा। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने बहुप्रतीक्षित जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। बृज क्षेत्र में एक जिलाध्यक्ष को फिर से मौका दिया गया है। बाकी सभी जगह नए चेहरे सामने लाए गए हैं। आगरा से भानु महाजन को महानगर अध्यक्ष और गिर्राज सिंह कुशवाह को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। महाजन परिवार से भानु महाजन चौथी पीढ़ी के हैं। इनके बाबा और पिता भी भाजपा के पदाधिकारी रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Aaj ka rashifal 28 November : भगवान की कृपा से आज वृश्चिक, कुम्भ और मीन वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

BJP
IMAGE CREDIT: net
ये हैं अध्यक्ष

अलीगढ़ जिला में ऋषिपाल सिंह जाट, हाथरस में गौरव आर्य, कासगंज में केपी सिंह, आगरा महानगर में भानु महाजन, आगरा जिला में गिर्राज कुशवाह, मथुरा महानगर में विनोद अग्रवाल, मथुरा जिला में श्रीमती मधु शर्मा, फिरोजाबाद महानगर में राकेश शंखवार, फिरोजाबाद जिला में मानवेन्द्र प्रताप लोधी, मैनपुरी में प्रदीप सिंह चौहान (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), बरेली महानगर में कुलमोहन अरोरा, बरेली जिला में पवन शर्मा, शाहजहांपुर जिला में हरिप्रकाश लोधी, पीलीभीत में संजीव प्रताप सिंह और बदायूं मे अशोक भारती को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन गोपाल ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। अंतिम मोहर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लगाई है।
यह भी पढ़ें
महिला कर्मी को बाबू ने दिया प्रेमिका बनने का ‘ऑफर’, नगर आयुक्त से शिकायत

bhanu mahajan
38 दावेदार थे

बता दें कि आगरा में महानगर और जिलाध्यक्ष के लिए 38 नेताओं ने दावेदारी की थी। महानगर अध्यक्ष के लिए 21 और जिलाध्यक्ष के लिए 19 आवेदन आए थे। महानगर में विजय शिवहरे के स्थान पर भानु महाजन और जिले में श्याम भदौरिया के स्थान पर गिर्राज कुशवाह को महत्व दिया गया। भाजपा ने वोटिंग से चुनाव कराने के स्थान पर मनोनयन किया है।
यह भी पढ़ें

गोविन्द की नगरी में होंगे महामहिम कोविन्द, अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी

Girraj kushwah
कौन हैं भानु महाजन

भानु महाजन भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए तो कद बढ़ता ही गया। उन्हें बृज क्षेत्र में मंत्री बनाया गया। अब उन्हें आगरा महानगर अध्यक्ष बना दिया गया। भानु महाजन का परिवार शुरू से ही भाजपा से जुड़ा हुआ है। उनके बाबा ओम प्रकाश महाजन भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे हैं। उनके पिता अनिल महाजन भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे हैं।
यह भी पढ़ें

ठंड में ठिठुर रहे बच्चे, सरकारी स्कूलों में अभी तक नहीं बंटे स्वेटर

कौन हैं गिर्राज कुशवाह

गिर्राज कुशवाह ने भाजपा में सबसे छोटे कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया। वह नगला पदी वार्ड से कई बार पार्षद रहे। इस समय उनकी पत्नी पार्षद हैं। उनके समर्पण को देखते हुए भाजपा ने 2012 में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। यहां से उनकी चुनाव में बुरी तरह पराजय हुई। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। पार्टी ने उन्हें जिला महामंत्री का दायित्व दिया। वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे। पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष का पद देकर पुरस्कार दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो