script

राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती पर भाजपा पूरी यूपी में निकालेगी पदयात्रा, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

locationआगराPublished: Oct 02, 2019 08:20:55 am

-सांसद एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में निकाली जाएगी पदयात्रा-विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में करेंगे पैदल भ्रमण-सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को देंगे जानकारी

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रो में पदयात्रा निकालेगी। पार्टी के सांसद और विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा कर सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बातएंगे। स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगरा महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह पदयात्रा अभियान चलेगा। 2 अक्टूबर से पदयात्रा प्रारंभ की जा रही है। इस अभियान में आगरा सांसद प्रो.एस पी सिंह बघेल सभी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें – हिमालय-हिन्द महासागर राष्ट्र समूह के अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के ये दो Video जरूर देखें

31 अक्टूबर तक कार्यक्रम
भाजपा के आगरा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि सभी मंडलों में दो पारियों में पदयात्रा कार्यक्रम किए जायेंगे। पार्टी की नीति रीति जनता के बीच जाकर बताएंगे। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर से प्रारंभ होकर पूरे माह 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी तैयारियों की जिम्मेदारी के लिये कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष जे डी शर्मा और बबलू लोधी को संयोजक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें – राशिद मियां की जिदंगी में आया भूचाल, प्रेमिका से बेगम बनी जीवनसाथी के बारे में बताई ऐसी बात, रात होते ही…, पुलिस अधिकारी भी हैरान

ये है सात दिन का कार्यक्रम
संयोजकों ने बताया कि पहला कार्यक्रम 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से वार्ड 80 गोपेश्वर मंडल के क्षेत्र मदिया कटरा तिराहे से होगा। इसके बाद यात्रा नौबस्ता चौराहे से होते हुए हनुमान मंदिर कैलाश मंडल में पहुंचेगी। दोपहर 1:00 बजे वार्ड 38 नगला अजीता से शुरू होकर दहतोरा मोड़ राम मोहन नगर पर समापन होगा। 3 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे वार्ड 61 से सरला बाग चौराहे से जयराम कॉलोनी, जीवन ज्योति रोड, नगला पदी, लायर्स कॉलोनी पर समापन होगा । 4 अक्टूबर को फूल का बाग मंदिर से बल्केश्वर महादेव मंदिर, लोहिया नगर, आदर्श नगर और कमलानगर क्षेत्र में पदयात्रा भ्रमण करेगी। 6 अक्टूबर को ताज मंडल के हरजूपुरा, फतेहाबाद रोड, पाक टोला आदि क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। दोपहर 1:00 बजे से शहीद नगर राजपुर चुंगी और गोबर चौकी क्षेत्र में पदयात्रा भ्रमण करेगी। 7 अक्टूबर को वार्ड 70 गोपालपुरा राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश जी के क्लीनिक होते हुए ग्वालियर रोड पर समापन होगा। 8 अक्टूबर को ईदगाह कटघर, अंबेडकर बगीची, रावली क्षेत्र में नामनेर और प्रतापपुरा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इन सभी पदयात्रा में पार्टी के विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो