script#UPelection2017 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ में देंगे आईटी मंत्रा | BJP president amit shah will address IT workers in lucknow for UP election 2017 | Patrika News

#UPelection2017 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ में देंगे आईटी मंत्रा

locationआगराPublished: Sep 03, 2016 09:08:00 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए हर मोर्चे को मजबूत करने की योजना बना ली है।

amit shah

amit shah

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए हर मोर्चे को मजबूत करने की योजना बना ली है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं को और प्रशिक्षित करने के लिए लखनऊ में तीन सितम्बर को सूचना तकनीक (आईटी) विभाग की एक कार्यशाला आयोजित हो रही है। इसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।


बृज क्षेत्र के 900 कार्यकर्ता पहुंचे
आईटी प्रकोष्ठ के बृज क्षेत्र संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि बृज क्षेत्र से करीब 900 कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। कार्यशाला को राष्ट्रीय अध्य़क्ष अमित शाह के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी संबोधित करेंगे। सूचना तकनीक की दृष्टि से भाजपा और मजबूत होगी।


इन्होंने किया रवाना
आगरा महानगर से 51 आईटी कार्यकर्ताओं को एक बस बृज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस से रात्रि में गई। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। आईटी के महानगर प्रमुख अमरजीत बरनवाल और प्रभारी हेमंत भोजवानी रहे।


जनता तक पहुंचाएंगे योजनाएं
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सूचना तकनीक के माध्यम से बूथ को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को हल करने और केंद्र सरकार की लोकलुभावन योजनाएं को जनता के बीच पहुंचाने की योजना बनाई है। भाजपा के हर मोर्चे को मजबूत करते हुए आगामी चुनाव को जीतने की योजना बना ली है।


ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर विधायक योगेंद्र उपाध्याय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, श्याम भदौरिया, अश्वनी वशिष्ठ, अशोक पिप्पल, जेडी शर्मा, राजकुमार गुप्ता, निहाल सिंह धाकड़, संजीव चौबे, बल्ले ,भाई प्रभुदयाल प्रजापति, अनूप कुमार रामशंकर सिंह, पंकज रावत, सह मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो