scriptनिकाय चुनावः भाजपा ने इस बार जनता को फ्री में वो देना का कर दिया वादा, जो है ही नहीं | BJP Promise for UP Nagar Nikay Chunav 2017 | Patrika News

निकाय चुनावः भाजपा ने इस बार जनता को फ्री में वो देना का कर दिया वादा, जो है ही नहीं

locationआगराPublished: Nov 15, 2017 04:09:30 pm

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने वोटरों को लुभाने के लिए फ्री में पानी देने का वादा किया है, लेकिन आगरा पर नजर डाली जाए, तो यहां तो पानी है ही नहीं।

Nagar Nikay Chunav UP 2017, Save Water, Water Crisis, Nikay Chunav 2017, Nagar Nikay Election, Nagar Nikay Chunav,Nagar Nikay Chunav UP, Nagar Nikay Chunav 2017, Bhartiya Janta Party, BJP, Bhartiya Janta Party,

Nagar Nikay Chunav UP 2017, Save Water, Water Crisis, Nikay Chunav 2017, Nagar Nikay Election, Nagar Nikay Chunav,Nagar Nikay Chunav UP, Nagar Nikay Chunav 2017, Bhartiya Janta Party, BJP, Bhartiya Janta Party,

आगरा। यूपी निकाय चुनाव सिर पर है। एक बार फिर से लुभावने वादों की बारिश शुरू हो गई है। पर इस बीच आगरा को इस बार उस चीज को फ्री में देने का सपना दिखाया जा रहा है, जो है ही नहीं। हम बात कर रहे हैं पानी की। शहर से देहात तक पानी के लिए हाहाकार है। कहीं टंकियां बंद, तो कहीं टीटीएसपी शो-पीस। हैंड पंप टूटे पड़े हैं। सबमर्सिबल पंप फेल हो गए। भूजल खारा है। आगरा को 400 एमएलडी पानी की जरूरत है और सिर्फ 290 एमएलडी पानी मिल रहा है।
गंगाजल का इंतजार
वर्ष 2005 में गंगाजल प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट बुलंदशहर के पालड़ा फाल से गंगाजल को पाइप लाइन के द्वारा आगरा लाया जाना है। करीब ढाई हजार करोड़ रुपये वाले प्रोजेक्ट को मार्च 2016 में पूरा होना था, लेकिन कार्य की रफ्तार धीमी है। इसके चलते दो बार तारीख बढ़ानी पड़ी। अब ये प्रोजेक्ट वर्ष 2018 तक पूरा होने की उम्मीद है। उधर गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाई गईं थी, वो भी बड़ी संख्या में टूट चुकी हैं और जो बची हैं, उनकी हालत जर्जर है।
धूल चाट रहीें 400 मिनी पेयजल योजनाएं
जल निगम की 400 से अधिक मिनी पाइप लाइन पेयजल योजनाएं फंड नहीं मिलने से अधर में लटकी हैं। जिनके आगामी 100 दिन में पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं। सूबे की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जल निगम को 100 दिन का समय मिला है। बंद पड़ी पेयजल योजनाएं शुरू करने और प्यासे लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए। फतेहाबाद, सदर, बाह, खेरागढ़ और एत्मादपुर में 400 से अधिक पेयजल योजनाएं पिछले एक साल से बंद पड़ी हैं।
गर्मियों में मचता है हा हाकार
वैसे तो आगरा में हर समय पानी की किल्लत रहती है, लेकिन सबसे अधिक आफत गर्मियों के दिनों में रहती है। हालत ये है कि पानी को लेकर हुए झगड़ों में यहां कई हत्याएं भी हो चुकी हैं। आगरा में आज भी कुछ ऐसी जगह हैं, जहां पानी खरीदकर पिया जा रहा है। गंगाजल का लोगों को इंतजार है। ऐसे में भाजपा ने एक वादा किया है, कि पानी फ्री में दिया जाएगा। जब आगरा में पानी है ही नहीं, तो फ्री में पानी कहां से मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो