scriptLok Sabha Result: जिसकी जीत पर था संशय, उस भाजपा प्रत्याशी ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, पीएम मोदी और अमित शाह से भी बड़ी दर्ज की जीत | Bjp Rajkumar Chahar won a big victory than pm modi and amit shah | Patrika News

Lok Sabha Result: जिसकी जीत पर था संशय, उस भाजपा प्रत्याशी ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, पीएम मोदी और अमित शाह से भी बड़ी दर्ज की जीत

locationआगराPublished: May 24, 2019 11:13:39 am

17वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना होने के बाद रिजल्ट जारी होते ही भाजपाई झूम उठे।

Bjp Rajkumar Chahar

Bjp Rajkumar Chahar

आगरा। 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना होने के बाद रिजल्ट जारी होते ही भाजपाई झूम उठे।लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 में से 62 सीटें जीतकर सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन को करारा झटका दिया है, तो वहीं कांग्रेसियों के भी होश उड़ा दिये हैं। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ही हार नहीं मिली, बल्कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चाहर को भी बड़ी हार मिली है। इतना ही नहीं राज बब्बर के आने के बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत पर जो संशय था, उस भाजपा प्रत्याशी ने पीएम मोदी और अमित शाह से भी बड़ी जीत दर्ज की है।
मिले इतने वोट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने इतिहास रच दिया। उन्हें 494691 वोटों से जीत मिली है। चाहर को कुल 6,66,706 वोट मिले। राज कुमार की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत से भी बड़ी है। नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 479505 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें इस बार 674664 वोट मिले। इन आंकड़ों को देखा जाये, तो राजकुमार की जीत पीएम मोदी से बड़ी है। राजकुमार को मिले वोटों को अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सीकरी में गठबंधन के प्रत्याशी गुड्डू शर्मा की तो जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को और तीन हजार वोट कम मिलते तो उनकी भी जमानत जब्त हो जाती।
राजकुमार चाहर – भाजपा – 6,66,706
राज बब्बर – कांग्रेस – 1,72,015
श्रीभगवान शर्मा – बसपा – 1,67,663 ( जमानत जब्त)
जीत का अंतर – 494691

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो