scriptजम्मू एवं कश्मीर से Article 370 हटने के बाद BJP का सदस्यता अभियान इस तारीख तक बढ़ाया गया | BJP sadasyta abhiyan in agra by Dr dinesh sharma and Swatantra dev sin | Patrika News

जम्मू एवं कश्मीर से Article 370 हटने के बाद BJP का सदस्यता अभियान इस तारीख तक बढ़ाया गया

locationआगराPublished: Aug 15, 2019 09:28:37 am

-Dr dinesh sharma और Swatantra dev singh ने आगरा में बनाए थे सदस्य-अब 20 अगस्त तक बनाए जा सकते हैं Bharatiya janata party के मेम्बर

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya janata party) का संगठन पर्व चल रहा है। आगरा महानगर में सदस्यता महाभियान (BJP sadasyta abhiyan) का काम जोरों पर है। भाजपा (BJP) प्रदेश नेतृत्व ने यह अभियान 5 जुलाई से प्रारम्भ किया था और 11 अगस्त को समापन होना था। जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 के समाप्त होने के बाद आम जनमानस में भाजपा का सदस्य बनने की होड़ लगी हुई है। इसके चलते यह अभियान 20 अगस्त, 2019 तक बढ़ाया दिया गया है। 12,13 और 14 अगस्त को भाजपा नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सदस्यता शिविर लगाये।
ये भी पढ़ें – कक्षा छह की छात्रा का दर्दभरी दास्तान- सर ने मुझे पीछे से बाहों में भर लिया और… देखें वीडियो

डॉ. दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्य बनाए
आगरा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dr dinesh sharma) और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra dev singh) ने भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया था। एक-एक बूथ पर जाकर भाजपा के सदस्य बनाए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह अभियान और गति के चलाया। स्वतंत्र देव सिंह ने तो दलित कार्यकर्ता के यहां भोजन करके संदेश दिया था कि हर जाति के लोगों को सदस्य बनाना है।
ये भी पढ़ें – बांझपन पर देश-दुनिया के 500 आईवीएफ विशेषज्ञ Doctors का सम्मेलन 16 से

Swatantra dev singh
मधुनगर में चलाया अभियान
बुधवार को मधुनगर ग्वालियर रोड पर सदस्यता शिविर लगाया गया। सभी जाति और धर्म के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। 100 से अधिक सदस्य बनाये गए। इस मौके पर मुख्य रुप से महानगर मीडिया प्रभारी और मंडल प्रभारी दिनेश अगरिया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पार्षद कर्मवीर सिंह, सदस्यता प्रमुख भारत सिंह कुंतल, मयंक माहेश्वरी, सोमा सिंह, राजेश प्रजापति, विशाल पांडेय, मिंकू चौधरी आदि ने सहयोग किया।
ये भी पढ़ें – #PersonoftheWeek जवाहर लाल नेहरू भ्रष्ट थे, गांधी जी मुसलमानों के आगे झुकते थे, मोदी कुल मिलाकर ठीक

हर व्यक्ति तक पहुंच रही भाजपा
भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि सदस्यता शिविर हर क्षेत्र में लगाये गए हैं। इनके माध्यम से भाजपा हर व्यक्ति तक पहुंच बना रही है। जनता में भी भाजपा के सदस्य बनने के लिये उत्साह नजर आया है। सी श्रेणी के बूथों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो