scriptभाजपा के संगठन मंत्री का आह्वान- पौधे लगाएं सभी कार्यकर्ता | BJP sangtan mantri Bhawani singh says plantation must of workers | Patrika News

भाजपा के संगठन मंत्री का आह्वान- पौधे लगाएं सभी कार्यकर्ता

locationआगराPublished: Dec 03, 2019 11:31:08 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

-भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों को पौधे वितरित किए गए
-भारत माता की अखंडता के लिए कार्यालय पर हवन किया गया
-ग्राम स्वराज अभियान के तहत सात दिसम्बर को होगी कार्यशाला

Bhawani singh

Bhawani singh

आगरा। भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह का कहना है कि आज के इस प्रदूषण भरे माहौल में सभी को पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सभी को पौधे वितरित किए।
यह भी पढ़ें

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ा सर्दी का सितम, 7 डिग्री हो जाएगा तापमान

Bhawani singh
भारत माता की अखंडता के लिए हवन

श्री सिंह भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की अध्यक्षता में बृजक्षेत्र कार्यलय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक से पहले महानगर कार्यालय में हवन किया गया, जिसमें भारत माता की अखंडता की प्रार्थना की गई।
यह भी पढ़ें

श्रद्धालुओं से भरी बस की कंटेनर से भिड़ंत, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Bhawani singh
सात दिसम्बर को कार्यशाला

महानगर प्रभारी पंकज पवार ने बैठक में बताया कि सभी मंडलों में ग्राम स्वराज अभियान शुरू हो गया है, जो 1 30 जनवरी, 2020 को चलेगा। इसी विषय में आगरा महानगर की कार्यशाला सात दिसम्बर को होगी। कार्यशाला में सभी मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, बृजक्षेत्र पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें

बीएएमएस छात्रों का आगरा विश्वविद्यालय में हंगामा, नारेबाजी

Bhawani singh
होर्डिंग पर समाजिक संदेश लिखवाएं

बैठक में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने सभी मंडल अध्यक्षों से आगामी कार्यक्रम पर बात की। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर काम करेंगे। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नही होने देंगे। हर कार्यक्रम में स्वच्छता पर ध्यान दिया जाये। हर कार्यक्रम प्लास्टिक रहित किया जाए। भानु महाजन ने कहा कि सभी लोग अपने होर्डिग पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पौधे लगाओ- पर्यवरण बचाओ जैसे संदेश लिखवाएं। सांसद और विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों को होर्डिंग पर लिखवाएं।
ये रहे उपस्थित

बैठक का संचालन महामंत्री मनोज राघव ने किया। बैठक में हेमंत भोजवानी, बबलू लोधी, जेडी शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष लल्ला बाबू, मनोज बघेल, रामकुमार जादोन, भरत शर्मा, राहुल वैध,ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ,विश्वजीत सिंह, अजब सिंह, श्याम बाबू शर्मा, मयंक माहेश्वरी, प्रदीप राठौर, दिनेश अगरिया आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो