scriptएनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविन्द का आगरा से गहरा नाता | BJP Select Ramnath Kovind from Dalit Caste for Presidential Election 2017 | Patrika News

एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविन्द का आगरा से गहरा नाता

locationआगराPublished: Jun 19, 2017 05:20:00 pm

अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। तब आगरा के पूर्व मेयर किशोरीलाल माहौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

Ramnath Kovind

Ramnath Kovind

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द को राष्ट्री/ जनतांत्रित गठबंधन (राजग) की ओर से भारत के राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया है। रामनाथ कोविंद का आगरा से गहरा नाता है। आगरा के कई नेता उनके सीधे सम्पर्क में हैं।

 
यह भी पढ़ें

लुंगी लपेट कर घर की चौखट पर चौपाल लगाते हैं कोविंद



कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे
रामनाथ कोविन्द यूं तो भाजपा में कई अहम पदों पर रहे हैं, लेकिन उनकी ख्याति दलित नेता के रूप में है। वे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वे कोरी (कोली) समाज से हैं। अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। तब आगरा के पूर्व मेयर किशोरीलाल माहौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। दोनों ने पूरे देश में कोली समाज के सम्मेलनों में भाग लिया है। किशोरीलाल माहौर बताते हैं कि उन्होंने श्री कोविन्द जैसा सीधा-सच्चा नेता नहीं देखा है।

 
यह भी पढ़ें

२३ को पर्चा दाखिल करेंगे कोविंद, मोीद शाह होंगे प्रस्तावक



कई बार आगरा आए
जब श्री कोविन्द कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कोटिया एडवोकेट प्रदेश मंत्री थे। उन्होंने बताया कि श्री कोविन्द समाज के बुलावे पर कई बार आगरा आए हैं। भूरा हत्याकांड, मंटोला कांड और लोहामंडी कांड में उन्हें बुलाया गया था। आलमगंज (लोहामंडी) निवासी सुभाष माहौर की हत्या कर दी गई थी। तब कोली समाज की बैठक में आए थे। मंटोला का हमारे साथ दौरा किया था।

यह भी पढ़ें

जानिए कौन हैं रमनाथ कोविंद, जिन्हें एनडीए ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनााया है



फिरोजाबाद में झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण किया
श्री कोटिया ने बताया कि कोली समाज सामूहिक विवाह समारोह का मैं अध्यक्ष था। मेरे कार्यक्रम में कई बार आए। नौ साल पहले फिरोजाबाद में झलकारी बाई की मूर्ति स्थापित हुई थी, तब मूर्ति का अनावरण करने आए थे। आगरा में झलकारीबाई की मूर्ति स्थापना समारोह में नहीं आ सके थे, लेकिन बाद में आए थे। श्यामजी माहौर, विजय माहौर, रमाशंकर आदि से भी वे परिचित हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में आए
भाजपा नेता कैलाश माहौर ने बताया कि 2007 में कोठी मीना बाजार मैदान पर कोरी समाज का अधिकार मांगो सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में वे मुख्य अतिथि के बतौर आए थे।

चुनाव के दौरान आगरा पधारे
भाजपा बृज क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी केके भारद्वाज ने बताया कि रामनाथ कोविन्द 2012 के विधानसभा चुनाव में आगरा आए थे। 2017 में भी उनकी उपस्थिति रही थी। बृज क्षेत्र कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो