scriptLive: भाजपाईयों ने दिखाया विजय संकल्प रैली में जोश, लगे मोदी मोदी के नारे, देखें वीडियो | bjp vijay sankalp rally live update | Patrika News

Live: भाजपाईयों ने दिखाया विजय संकल्प रैली में जोश, लगे मोदी मोदी के नारे, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Mar 02, 2019 12:31:01 pm

बाइक रैली की शुरुआत, 11 हजार बाइकें होंगी कार्यक्रम में शामिल

bjp

Live: भाजपाईयों ने दिखाया विजय संकल्प रैली में जोश, लगे मोदी मोदी के नारे, देखें वीडियो

आगरा। भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस, मेरा परिवार-भाजपा का परिवार, कमल ज्योति संकल्प अभियान के बाद शनिवार को प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों बाइक रैली निकाल रही है। हर विधान सभा से हजारों बाइकें निकाली जा रही है। आगरा के दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बाइक रैली की शुरुआत की। वहीं कई भाजपाई उनके निवास से कोठी मीना बाजार पहुंचे। आगरा जनपद से करीब 11 हजार से अधिक बाइकें इस रैली में शामिल हो रही हैं।
कोठी मीना बाजार से शुरू हुई रैली
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने शनिवार को बाइक रैली की शुरुआत की। आगरा दक्षिण बूथ न. 45 से 49 के कार्यकर्त्ता कोठी मीना बाजार पहुंचे। वहीं फतेहपुरसीकरी, फतेहाबाद, बाह, आगरा ग्रामीण, खेरागढ़, एत्मादपुर में रैली एक साथ निकले। पूरे प्रदेश की विधान सभा में आज बाइक रैली निकाली जा रही है। आगरा में भाजपा नेता केके भारद्वाज ने बताया कि इस रैली का नाम पहले कमल संदेश बाइक रैली रखा गया था। लेकिन अब ये विजय संकल्प बाइक रैली के नाम से की गई है। आगरा जिला की विजय संकल्प बाइक रैली का संयोजक सोनू चौधरी को बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो