script

एमएलसी स्नातक और शिक्षक का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए BJP की रणनीति, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Feb 16, 2020 07:59:03 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-जिला और विधानसभा संयोजक 20 फरवरी तक
-मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग वृंदावन में होगा
-एक मार्च से 10 मार्च तक प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठियां

Girraj kushwah

Girraj kushwah

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी ने शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव जीतने की पूरी तैयारी कर ली है। हार हाल में चुनाव जीतना है। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। एमएलसी चुनाव के लिए जिला संयोजक एवं विधानसभा संयोजक 20 फरवरी, 2020 तक के बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

US President Donald Trump आ रहे हैं, काले कपड़े पहने तो पकड़ लेगी पुलिस

मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षण वर्ग वृंदावन में

संजय प्लेस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोटर तक हमें पहुंचना है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र के अनुसार बैठक होगी। उसके बाद मतदान केन्द्र के अनुसार बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षण वर्ग वृंदावन (मथुरा) में मार्च में होगा। 1 से 10 मार्च तक प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठियां होंगी। इनमें एमएलसी चुनाव को जीतने के लिए प्रबुद्ध वर्ग से अपील की जाएगी। प्रत्येक एमएलसी वोटर तक पहुंचने की योजना को अमल में लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

Pink Belt Mission की लड़की धाकड़ है… World Record बनकर रहेगा, देखें वीडियो

Girraj kushwah
ये रहे उपस्थित

प्रेसवार्ता में प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा के साथ जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, उमाशंकर माहौर ,शिवकुमार प्रमुख, सत्य प्रकाश लोधी, मेघराज सोलंकी, जिला महामंत्री संतोष कटारा, संजय चौहान, विजय आर्यन, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक, जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा, हीरा सिंह, मानवेंद्र राठौर, अंजू सचान, जिला कोषाध्यक्ष अवनीश गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष कौशल अग्रवाल, मीडिया संपर्क प्रमुख हेमेंद्र तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री अरुण शर्मा, नीरज गुप्ता, हरवीर सिंह परमार, राजेन्द्र कुशवाहा, राजीव सिंह टाटा, देवेंद्र चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो