scriptराफेल पर मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपाइयों का शुरू हुआ विरोध, राहुल गांधी से की ये मांग | Bjp Workers Protest Against Rahul Gandhi In Agra | Patrika News

राफेल पर मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपाइयों का शुरू हुआ विरोध, राहुल गांधी से की ये मांग

locationआगराPublished: Nov 16, 2019 05:23:37 pm

राहुल गांधी की राफेल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सदर तहसील आगरा पर भाजपाई एकत्रित हुए।

bjp_2.jpg
आगरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देशभर में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी की राफेल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सदर तहसील आगरा पर भाजपाई एकत्रित हुए। नारेबाजी के साथ एक स्वर में कांग्रेस का विरोध किया गया। साथ ही एक स्वर में कहा गया कि राहुल गांधी देश से माफी मांगे।
ये भी पढ़ें – ताजमहल का दीदार करने के बाद अभिनेता रजा मुराद ने बताया ताज बनाए जाने का बड़ा कारण, देखें वीडियो


ये बोले भाजपाई
आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को पीएम नरेन्द्र मोदी पर लगाए बेबुनियाद एवं शर्मनाक आरोप पर देश से माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने विमान खरीद की प्रक्रिया को सही ठहराया है। इससे कांग्रेस की नियत साफ हो गई कि महज वोट की राजनीति के लिए चुनाव में राफेल को मुद्दा बनाया गया। वहीं जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा कि राफेल इस समय में देश की बड़ी जरुरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की सीमा सुरक्षा के लिए लगातार सेना को अत्याधुनिक हथियार देकर मनोबल ऊंचा कर रही है।
ये भी पढ़ें – लाख कोशिशों के बावजूद ताजमहल के शहर में नहीं रुक रहा है खनन, देखें वीडियो

ये रहे मौजूद
तहसील पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्यााम भदौरिया, आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, युवा मोर्चा आगरा के प्रभारी नितेश शिवहरे, आगरा महानगर व जिले के वरिष्इ नेता व नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो