scriptBloody conflict between two groups transgender for supremacy in Agra | वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क मारपीट से मची अफरातफरी | Patrika News

वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क मारपीट से मची अफरातफरी

locationआगराPublished: Oct 15, 2023 09:33:05 am

Submitted by:

Vishnu Bajpai

Battle of Eunuchs: यूपी के आगरा में सीमा विवाद को किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला..

Bloody conflict between two groups transgender for supremacy in Agra
आगरा में किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष
Bloody conflict in Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी में सीमा विवाद को लेकर यमुना पार क्षेत्र में किन्नरों के तीन गुटों में वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। विवाद की वजह एक-दूसरे के क्षेत्र में अतिक्रमण बताया जा रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को दो गुटों में खाने पर हंगामा हुआ था। इसके बाद शनिवार की सुबह फिर चंदौली गुट और ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के किन्नर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके चलते आगरा के थाना एत्माद्दौला पर शाम के समय अचानक भारी संख्या में किन्नरों के हुजूम इकट्ठा हो गया था जो काफी देर तक एक दूसरे पर क्षेत्र के विवाद को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.