scriptरिटायर्ड मर्चेंट नेवी के जवान का था बोरे में बंद मिला शव, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस | body of retired merchant navy soldier was found sealed in sack | Patrika News

रिटायर्ड मर्चेंट नेवी के जवान का था बोरे में बंद मिला शव, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

locationआगराPublished: Oct 16, 2019 11:23:59 am

मलपुरा क्षेत्र के खेत में मिला था शव, पुलिस ने की शिनाख्त।

123.jpg
आगरा। कस्बा मलपुरा के दक्षिणी बाईपास पर स्थित शहीद मोहन सिंह पेट्रोल पंप के पास बाजरे के खेत में सोमवार शाम को प्लास्टिक के बोरे में अधेड़ का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसकी शिनाख्त पुलिस ने पांच दिन पहले गायब हुए रिटायर्ड कर्मचारी के रूप में की है। कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें – मर्चेंट नेवी में नौकरी का सपना दिखाकर भेज दिया दुबई, इसके बाद की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

ये है मामला
थाना मलपुरा के गांव मुड़ैरा निवासी तेजवीर पुत्र पन्नालाल 58 वर्ष रिटायर्ड नेवी कर्मचारी था। वह गुरूवार दोपहर 1ः30 बजे घर से आगरा जाने की बोलकर निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। बेटे दलीप ने थाना मलपुरा में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस भी तेजवीर की तलाश में जुट गई।
ये भी पढ़ें – राशिद मियां की जिदंगी में आया भूचाल, प्रेमिका से बेगम बनी जीवनसाथी के बारे में बताई ऐसी बात, रात होते ही…, पुलिस अधिकारी भी हैरान

प्लास्टिक के बोरे में मिला शव
वहीं थाना क्षेत्र के गांव सिरोली निवासी ग्याप्रसाद के खेत में सोमवार शाम को प्लास्टिक के बोरे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मौके पर सीओ अछनेरा मय फोर्स के साथ पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद पुलिस अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त घर से गायब रिटायर्ड नेवी कर्मचारी तेजवीर के रूप में की। कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें – पति के मोबाइल पर पार्किंग मिलने का मैसेज देख पत्नी ने किया पीछा, कार में पति के साथ बैठी थी युवती, जब देखा चेहरा तो उड़ गए होश

ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। म्रतक तेजवीर ब्याज का काम करता था।
इनपुट: देवेश शर्मा

ट्रेंडिंग वीडियो