scriptBig News: फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, रिलीज से पहले किया बड़ा ऐलान | Brahmin society will not allow film Article 15 to be released big news | Patrika News

Big News: फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, रिलीज से पहले किया बड़ा ऐलान

locationआगराPublished: Jun 15, 2019 01:03:48 pm

Submitted by:

suchita mishra

फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। जो सिनेमाघर फिल्म दिखाएगा, वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

Article 15 poster

Article 15 poster

आगरा। फिल्म आर्टिकल 15 का ट्रेलर आने के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। आरोप है कि फिल्म में ब्राह्मण समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। आगरा में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। जो सिनेमाघर फिल्म दिखाएगा, वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। बता दें कि इस फिल्म को बदायूं रेपकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
Film <a  href=
Article 15 Poster and Dr. Madan Mohan Sharma” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/15/photo_2019-06-15_12-41-57_4712733-m.jpg”>रेप करने वाला अपराधी होता है
युवा नेता डॉ. मदन मोहन शर्मा ने बताया कि फिल्म आर्टिकल 15 की रिलीज डेट 28 जून है। यह मूवी रेप विक्टिम पर है, इसमें काल्पनिक पात्र के रूप में ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से लोगों के बीच में पेश किया गया है। इस मूवी के ट्रेलर में ही दिखाया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज के युवक द्वारा दलित युवती के साथ रेप किया जाता है और पूरा समाज आरोपी के पक्ष में आ जाता है। रेप सहित अन्य वारदात को किसी जाति धर्म से अलग हटकर अपराध की नजर से देखना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जो रेप करता है वह अपराधी है, चाहे वह किसी भी समाज का हो। किसी विशेष समाज का होने के नाते बलात्कार किया है, यह दर्शाना उचित नहीं है। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद ब्राहृमण समाज में आक्रोश है।
Film Article 15
ब्राह्मणों को बदनाम करने की साजिश
सारस्वत ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता और युवा नेता डॉ. मदन मोहन शर्मा का कहना है आर्टिकल 15 मूवी का विरोध किया जाएगा। इसे आगरा के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से ब्राह्मण समाज को बदनाम किया जाता है। अधिकांश फिल्मों में पुजारी को व्यभिचारी के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। नमाजी को चरित्रवान दिखाया जाता है। फिल्म निर्माताओं की यह मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। अब तो हद हो गई है कि ‘ब्राह्मण समाज के व्यक्ति ने बलात्कार इसलिए किया कि लड़की नीची जाति की है’, यह भी दिखाया जा रहा है। इस अंधेरगर्दी का जमकर विरोध होगा। कोई कुछ भी कहे, ब्राह्मण युवाओं की आवाज कोई दबा नहीं सकता है। ब्राह्मण हमेशा सुधारवादी रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो