scriptPatrika News @12:30pm: एक क्लिक में पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें | breaking news in hindi up digital and tv ki news 1 August 2019 agra | Patrika News

Patrika News @12:30pm: एक क्लिक में पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

locationआगराPublished: Aug 01, 2019 12:20:34 pm

Submitted by:

suchita mishra

बुलेटिन की खास बातें:—1. जिला अस्पताल के गेट के बाहर महिला के शव को नोंच नोंच कर खा गए कुत्ते, जानिए पूरा मामला!2. भाजपा विधायक के करीबी रिश्तेदार की गोलियों से भूनकर हत्या3. छेड़खानी से परेशान महिला की थाने में नहीं हो रही सुनवाई…’बार-बार परेशान मत करो’ कहकर कोतवाल ने भगाया4. मैनपुरी पुलिस ने बजरिया पर मारा छापा, 70 लाख की स्मैक के साथ चार को किया गिरफ्तार5. DM के निशाने पर आए तीन थानेदार, UP Police में खलबली

आगरा। पत्रिका बुलेटिन में आपका स्वागत है। पेश है 12:30 बजे तक की प्रमुख बड़ी खबरें।

महिला के शव को नोंचकर खा गए कुत्ते
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल (District Hospital) गेट के पास बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला के शव को कुत्तों (Dogs) ने बुरी तरह नोंच डाला। कुत्ते उसके चेहरे और मुंह का मांस नोंच कर ले गए। फिलहाल डीएम (DM) ने मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जिला अस्पताल के गेट के बाहर महिला के शव को नोंच नोंच कर खा गए कुत्ते, जानिए पूरा मामला!

भाजपा विधायक के करीबी रिश्तेदार की हत्या
अलीगढ़। बरौली क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के करीबी रिश्तेदार नीरज उर्फ बबली सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बबली सिंह बलवंत नगरिया स्थित शरद ईंट उद्योग के मालिक थे। बताया जा रहा है कि शाम को बबली सिंह ने जैसे ही घर वापस जाने के लिए अपनी बुलेट स्टार्ट की, तभी फायरिंग की आवाज आयी। आवाज सुनकर लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो बबली सिंह खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे। आनन फानन में लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा विधायक के करीबी रिश्तेदार की गोलियों से भूनकर हत्या

छेड़खानी से परेशान महिला की थाने में नहीं हो रही सुनवाई…
पीलीभीत। थाना कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी है। लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। महिला का कहना है कि पूरनपुर कोतवाली के कोतवाल के के तिवारी कहते हैं, बार बार हमें परेशान मत करो। महिला इस मामले की पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छेड़खानी से परेशान महिला की थाने में नहीं हो रही सुनवाई…’बार-बार परेशान मत करो’ कहकर कोतवाल ने भगाया

मैनपुरी पुलिस ने 70 लाख की स्मैक के साथ चार को किया गिरफ्तार
मैनपुरी। शहर के बजरिया मोहल्ले में चल रहे नशे के बड़े कारोबार पर्दाफाश ही नहीं, बल्कि मैनपुरी पुलिस ने यहां से 70 लाख रुपये की स्मैक भी बरामद की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे का कारोबार करने वालों में दहशत है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मैनपुरी पुलिस ने बजरिया पर मारा छापा, 70 लाख की स्मैक के साथ चार को किया गिरफ्तार

DM के निशाने पर आए तीन थानेदार
आगरा। जिलाधिकारी एनजी रविकुमार के निशाने पर तीन थानेदार आ गए हैं। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस में खलबली है। डीएम ने थानेदारों से जवाब तलब किया है। जवाब संतोषजनक न मिला तो कार्रवाई की बात कही है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिलाधिकारी ने खुले तौर पर पुलिस विभाग में हस्तक्षेप किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
DM के निशाने पर आए तीन थानेदार, UP Police में खलबली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो