घर में हुआ अचानक जोरदार विस्फोट, तीन लोग बुरी तरह झुलसे
सीसीटीवी में कैद हुआ दंपति का हत्यारा
बरेली। प्रेमनगर इलाके में हुई दंपति की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल गया है। हत्यारे का चेहरा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने हत्यारे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है साथ ही हत्यारे की पहचान बताने वाले को 25 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है। सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों के मुताबिक कातिल ने महज दस मिनट में ही दंपति की बेरहमी से हत्या की और छत से कूद कर फरार हो गया। प्रारम्भिक छान बीन में पता चला है कि दम्पत्ति का कत्ल करने वाला कोई करीबी व्यक्ति ही है।
सीसीटीवी में कैद हुआ दंपति का हत्यारा, 25 हजार का इनाम घोषित
झारखंड हादसे में फिरोजाबाद के युवक की मौत
फिरोजाबाद। नगला सिंघी थाना क्षेत्र के एक ट्रक चालक की झारखंड में गहरी खाई में गिर जाने के चलते मौत हो गई। हादसे में मथुरा का सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मथुरा में उपचार चल रहा है। मृतक का शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। चालक कुछ दिन पहले ही गाड़ी लेकर झारखंड गया था। हादसे के एक दिन पहले उसने घर पर अपनी कुशलक्षेम परिजनों को दी थी। उसके बाद ही हादसा हो गया।
झारखंड के Ranchi में 200 फीट गहरी खाई में गिरा लोहे की सरियों से भरा Truck, फिरोजाबाद के युवक की Death
जानिए कारगिल युद्ध के दौरान कैसे थे देश के हालात
आगरा। आज यानी 26 जुलाई 2019 को भारत अपना 20वां Kargil Vijay Diwas मना रहा है। वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना ने कारगिल में नियंत्रण रेखा पार कर भारत की सरजमीं पर कब्जा करने की कोशिश की थी। अपनी सरजमीं को पाकिस्तान के चंगुल से छुड़ाने के लिए भारतीय सेना ने दिन और रात एक कर दिया था। मई से लेकर जुलाई तक भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चला। 26 जुलाई 1999 को भारत के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी फौज को खदेड़कर अपना तिरंगा फहराया था। भारत की इसी जीत के उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर एक बार फिर उस याद को ताजा करते हैं और जानते हैं कि उस समय देश में कैसा माहौल था और आगरा का भारत—पाकिस्तान की इस जंग में क्या रोल था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
20th Kargil Vijay Diwas: जानिए कारगिल युद्ध के दौरान कैसे थे देश के हालात, जीत में आगरा की क्या थी भूमिका…
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद ससुराल पक्ष ने बिना किसी को जानकारी दिए शमसान में ले जा कर शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराजीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शमसान घाट पर पहुंचकर जलती चिता में से शव को निकलवाया फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जलती चिता से पुलिस ने निकलवाया विवाहिता का शव, जानिए पूरा मामला