scriptमेंहदी लगी दुल्हन को जयमाला पर छोड़कर भागे दूल्हा—दुल्हन की थाने में पुलिस ने कराई शादी | bride, groom married police station after leaving Jaymala in Firozabad | Patrika News

मेंहदी लगी दुल्हन को जयमाला पर छोड़कर भागे दूल्हा—दुल्हन की थाने में पुलिस ने कराई शादी

locationआगराPublished: Dec 11, 2020 01:41:39 pm

Submitted by:

arun rawat

— उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का मामला, दोनों पक्षों की रजमंदी से हुई शादी।

police

थाने में पुलिस ने कराई शादी

आगरा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जयमाला से उठकर चले गए दूल्हा और दुल्हन की आज पुलिस ने शादी करा दी। दोनों पक्षों की रजामंदी होने पर थाने में ही सभी प्रक्रिया पूरी कराई गई और दुल्हन को विदा किया गया।
यह था मामला
थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर निवासी पूनम की बारात तीन दिन पहले इटावा जिले से आई थी। जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी दहेज को लेकर दोनों पक्षों में कुछ अनबन हो गई थी और दूल्हा बबलू स्टेज से उठकर अपने दोस्तों के साथ चला गया था। काफी प्रयासों के बाद भी वह वापस नहीं आया था। मामले को लेकर कन्या के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
आज थाने पहुंचा दूल्हा
पुलिस के दबाव के बाद आज दूल्हा बबलू अपने जीजा और रिश्तेदारों के साथ थाना उत्तर पहुंचा। जहां इंस्पेक्टर ने थाने में ही दोनों की जयमाला डलवाकर शादी की रस्मों को पूरा कराया। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद ही शादी की रस्मों को पूरा कराया गया। वर और वधु दोनों को गाड़ी से विदा कर कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि पुलिस की वजह से उनकी बेटी का घर बस सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो