script

सुहागरात से पहले अचानक गायब हुईं दो दुल्हन, परिवार में मचा हड़कंप

locationआगराPublished: Nov 22, 2020 11:20:09 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– आगरा जिले बाह थाना क्षेत्र स्थित फरेरा गांव की घटना
– शादी के बाद शौच का बहाना बना फरार हुईं दुल्हनें
– शादी के एवज में लड़के वालों ने दिए थे एक लाख रुपए

bride.jpg
आगरा. घ्रर में मनाई जा रही शादी की खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब दो दुल्हनें सुहागरात से पहले ही फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि शादी की रस्में खुशी-खुशी पूरी करने के बाद दोनों दुल्हन शौच जाने का बहाना बनाकर खेत पर गईं थी। जहां सास को चकमा देकर दोनों चंपत हो गईं। दुल्हनों को काफी तलाशने के बाद उनका सुराग नहीं मिलने पर दूल्हे मायूस हैं। वहीं, ससुराल आने के तीन घंटे बाद ही दुल्हनों के फरार होने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- कोरोना: शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग, बैंड-बाजा और बारात चढ़त पर भी रोक

दरअसल, मामला आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र स्थित गांव फरेरा का है। गांव में रहने वाले दो सगे भाइयों का रिश्ता उनके परिचित बिचौलिये ने साेनभद्र की दो सगी बहनों से तय कराया था। इस शादी के लिए दुल्हनों के भाई को एक लाख रुपए भी दिए गए थे। बरात सोनभद्र ले जाने के स्थान पर दुल्हनों को शादी के लिए लड़के वालों ने गांव में ही बुलवा लिया। गुरुवार की रात 11 बजे शादी की रस्में पूरी की गईं। रस्में पूरी होने के बाद दुल्हनों ने शौच जाने के लिए कह। इस पर सास दोनों को नई नवेली बहुओं को लेकर खेत पर गई। इस दौरान दुल्हन ने लौटे का पानी गिरा दिया और सास को और पानी लेने के बहाने भेज दिया। जैसे ही सास पानी लेकर लौटी तो उसके होश उड़ गए। मौके से दोनों दुल्हनें गायब थीं।
वह घबराकर घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ दुल्हनाें को काफी तलाश किया, लेकिर दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इससे परिवार को यकीन हो गया कि दुल्हनें अपनी मर्जी से भागी हैं। क्योंकि उन्हें कहीं भी संघर्ष के निशान नहीं मिले थे। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी नहीं की है। वह अपने स्तर से दोनों दुल्हनों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि रिश्ते के एक लाख रुपए के साथ दुल्हनें जेवर भी अपने साथ ही ले गईं हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो